Rajya Sabha Elections: NDA को बड़ा झटका! तेजस्वी यादव के चेंबर से निकलीं दो विधायकों ने बढ़ाई टेंशन, वोटिंग के बीच हुआ बड़का खेला

Rajya Sabha Elections: तेजस्वी यादव के चेंबर से एनडीए के दो विधायक को निकलते ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई। तेजस्वी के चेंबर से एनडीए की दो विधायक बाहर निकलीं ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों विधायक पलटी मार सकती हैं।

दीपा मांझी  ज्योति मांझी
एनडीए को बड़ा झटका - फोटो : reporter

Rajya Sabha Elections: बिहार के 5 राज्यसभा सीटों पर मतदान जारी है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। एनडीए के दो विधायकों के टूट की खबर सामने आ रही है। जिसके बाद से सियासी हलचल तेज हो गई है। एनडीए के दो विधायकों की पल्ला बदलने की जानकारी मिल रही है। हालांकि News4Nation इस खबर की पुष्टि नहीं करता है लेकिन विधानसभा से जो वीडियो सामने आया है उसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। ऐसा दृश्य सामने आया है जिसने राजनीतिक गलियारों में चर्चा और अटकलों को और बढ़ा दिया है।

एनडीए के दो विधायक देंगे धोखा?

बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी की दो महिला विधायक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कमरे से बाहर निकलते हुए दिखीं। खास बात यह रही कि उनके साथ महागठबंधन के उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह और AIMIM के विधायक भी मौजूद थे। इसके बाद सभी विधायक एक साथ वोटिंग के लिए जाते नजर आए।

तेजस्वी के कमरे से बाहर निकलीं मांझी की बहू-समधन 

वीडियो में साफ दिख रहा है कि तेजस्वी के चेंबर से पहले जीतनराम मांझी की बहू और पार्टी विधायक दीपा मांझी और उनकी समधन सह विधायक ज्योति मांझी बाहर निकल रही है। इस वीडियो ने सियासी गलियारों में कयासों के बाजार को गर्म कर दिया है। इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद राज्यसभा चुनाव में ‘खेला’ की चर्चाएं तेज हो गई हैं। 

पांचवीं सीट के लिए बवाल 

बता दें कि, पांचवीं सीट को लेकर एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है, ऐसे में हर विधायक का वोट बेहद अहम हो गया है। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर किसी भी दल की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन विधानसभा परिसर में इस घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह के राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं।