Patna Traffic Alert: PM मोदी के दौरे पर पटना में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, कई सड़कें बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया रूट

Patna Traffic Alert: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केआज यानी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली जिले में पहुंचवे वाले हैं, इसको लेकर पटना में यातायात व्यवस्था पूरी तरह बदल दी गई है।...

Patna Traffic Alert
पटना में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव- फोटो : X

Patna Traffic Alert: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केआज यानी  21 नवंबर को बिहार के वैशाली जिले में पहुंचवे वाले हैं, इसको लेकर  पटना में यातायात व्यवस्था पूरी तरह बदल दी गई है। कार्यक्रम में भारी तादाद में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए पटना ट्रैफिक पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी, जबकि वैशाली जाने वाले लोगों के लिए वैकल्पिक रास्तों का इंतजाम किया गया है। ऐसे में घर से निकलने से पहले नया ट्रैफिक रूट जान लेना बेहद जरूरी है, वरना जाम में फंसकर परेशानी उठानी पड़ सकती है।

पटना यातायात पुलिस के मुताबिक, 20 नवंबर की रात 10 बजे से कच्ची दरगाह सिक्स लेन पुल के रास्ते वैशाली के बनारसी चौक की तरफ जाने वाले भारी और व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। यह पाबंदी 21 नवंबर को कार्यक्रम खत्म होने और सभी वाहनों के सुरक्षित रवाना होने तक लागू रहेगी। इसके अलावा दीदारगंज गोलंबर से कच्ची दरगाह पुल के पश्चिमी लेन पर भी 20 नवंबर रात 10 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित है।

वैशाली में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों के लिए अलग रास्ता निर्धारित किया गया है। ऐसे वाहन दीदारगंज गोलंबर से कच्ची दरगाह पुल के नीचे से विपरीत दिशा में रैंप के रास्ते पूर्वी लेन पर पहुंचेंगे और वहां से कार्यक्रम स्थल तक जा सकेंगे। हालांकि, इस वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल कार्यक्रम शुरू होने से पहले तक ही किया जा सकेगा।

पटना से वैशाली जाने वाले निजी और छोटे वाहन गांधी सेतु या जेपी सेतु का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों को हवाई अड्डा, शहीद पीर अली मार्ग, हार्डिंग रोड, अटल पथ, दीघा गोलंबर और जेपी गंगा पथ से बचने की सलाह दी है। इनके बदले अशोक राजपथ और बेली रोड जैसे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।यातायात से जुड़ी परेशानी या जानकारी के लिए लोग पटना ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 0612-2219151 और 9470630615 पर संपर्क कर सकते हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट