पटना में आज कई इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी बत्ती , पावर कट की परेशानी से बचने के लिए नोट कर लें टाइमिंग
Patna Power Cut: पटना के अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।...
Patna Power Cut: त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पटना में बुधवार को बड़े पैमाने पर मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। ट्रांसफॉर्मरों के रखरखाव और बिजली के तारों पर आ चुकी पेड़ों की टहनियों की छंटाई के कारण शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने अलग-अलग फीडरों से जुड़े करीब 68 मोहल्लों में निर्धारित समय के दौरान बिजली कटौती की सूचना दी है। ऐसे में लोगों को अपने जरूरी काम और बिजली से जुड़े उपकरणों की तैयारी पहले से कर लेने की सलाह दी गई है।
सबसे पहले सुबह 7 बजे से 9 बजे तक दक्षिणी मंदिरी, बांस घाट, उत्तरी मंदिरी और बुद्धा कॉलोनी इलाके में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक हाईकोर्ट मोड़, गोरखनाथ लेन और कवि रमण पथ में बिजली गुल रहेगी।
इसके बाद सुबह 8 बजे से 10 बजे तक एसके पुरी पार्क के नजदीक बसंत बिहार, माउंटेसरी गली, कृष्णा अपार्टमेंट, आनंदपुरी, राजेंद्र पथ और कस्तूरबा पथ में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक पूर्वी गांधी मैदान, गोला रोड, सुभाष पार्क और दलदली रोड के लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
इन इलाकों में भी कटेगी बिजली
सुबह 10 बजे से 11 बजे तक गौड़ियामठ और कन्नूलाल इलाके में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक अशोक राजपथ, बाकरगंज, बजाज गली, जामुन गली और सब्जीबाग में बिजली गुल रहेगी।
सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक लेबर कोर्ट, पुरंदरपुर, डॉ. अनिता सिंह के पास और मीठापुर मंडी इलाके में बिजली कटौती होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक जयप्रकाश नगर, दशरथा, महावीर नगर, बुद्धिजीवी कॉलोनी और आदर्श नगर प्रभावित रहेंगे।
दोपहर 11:30 बजे से 1:30 बजे तक काजीपुर रोड, अरविंद महिला कॉलेज, संस्कृत नंबर छह कॉलेज, दिनकर गोलंबर, नहर पर और राजेंद्र नगर रोड की बिजली बंद रहेगी। वहीं दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक आनंदपुरी, जयराम बाजार, नीमतला रोड, बादलपुरा, मोती चौक, लाल चौक, गांधी स्कूल रोड, वीनस पैराडाइज, विजय यादव पथ, त्रिभुवन मोड़, बालाजी नगर, आनंद बाजार, हाथी खाना मोड़, मुबारकपुर और ताराचक में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक कंपनी बाग, पेटिया बाजार, लाल कोठी, दानापुर और बीबीबंज में बिजली कटौती होगी। वहीं दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक पीएमसीएच कैंपस, रेडियोलॉजी, आईजीआईसी अस्पताल और इमरजेंसी इलाके में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
बिजली विभाग का कहना है कि यह कवायद त्योहारों से पहले विद्युत व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए की जा रही है। मेंटेनेंस पूरा होने के बाद संबंधित इलाकों में आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।