पटना में पति ने GPS से पकड़ लिया पत्नी का अफेयर, पत्नी और प्रेमी के बीच का पकड़ा गया राज, बेवफाई के लाइव ट्रैकिंग ड्रामा का ऐसे हुआ अंत

Patna News: पति ने पत्नी की चप्पल में जीपीएस लगाकर उसे लाइव ट्रैक करना शुरू कर दिया।पत्नी बाहर गई और एक जगह पर रुक गई और पति तुरंत वहां पहुंच गया। जब उसने दरवाजा खोला, तो होश उड़ गए ...

Patna Drama Husband Tracks Wife Affair
पति ने GPS से पकड़ लिया पत्नी का अफेयर- फोटो : X

Patna News: पटना से एक ऐसा मामला सामने आया है कि सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा। राजधानी के फुलवारी शरीफ इलाके के एकता नगर में इस कहानी ने जैसे फिल्मी रंग ले लिया। यहां रहने वाले पति को अपनी पत्नी की गतिविधियों पर संदेह था। शक इतना गहरा कि उसने टेक्नोलॉजी का सहारा लिया और पत्नी की चप्पल में जीपीएस लगाकर उसे लाइव ट्रैक करना शुरू कर दिया।पति ने अपनी पत्नी के हर कदम पर नजर रखना शुरू किया। जैसे ही पत्नी घर से बाहर निकली, उसका लोकेशन पति लगातार मॉनिटर करता रहा। कुछ ही देर बाद पत्नी एक जगह पर रुक गई और पति तुरंत वहां पहुंच गया। जब उसने दरवाजा खोला, तो होश उड़ गए पत्नी अपने प्रेमी के साथ मौजूद थी।

इस घटना के बाद इलाके में हंगामा मच गया। हल्की धक्का-मुक्की और मारपीट की खबरें भी सामने आईं। आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत पहुंची और पति-पत्नी तथा प्रेमी को थाने ले गई। थाने में देर रात तक फिल्मी ड्रामा चलता रहा।

पुलिस ने तीनों पक्षों को समझाया और इस घटना को आपसी समझौते पर खत्म कर दिया। सभी ने लिखित में कहा कि वे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते। हालांकि मामला थाने में समाप्त हुआ, लेकिन पति की तकनीकी चालाकी चप्पल में जीपीएस लगाकर बेवफाई पकड़ने की कहानी अब सोशल मीडिया और इलाके में चर्चा का विषय बन चुकी है।

यह घटना ना सिर्फ पति-पत्नी के रिश्ते की उलझन दिखाती है, बल्कि यह भी सवाल खड़ा करती है कि आज की डिजिटल दुनिया में निजी जिंदगी की हदें कितनी सुरक्षित हैं। पटना का यह जीपीएस ड्रामा सबको सोचने पर मजबूर कर रहा है कि आपकी चोरी अब छुपने वाली नहीं है।