Bihar Crime: सीवान में बवाल, विधायक ओसामा शहाब पर FIR, डीजीपी ने कहा-विधि सम्मत कार्रवाई होगी

Bihar Crime: सीवान जिले से एक ऐसा हाई-वोल्टेज केस सामने आया है, जिसमें सड़क हादसा देखते ही देखते सियासी जंग में तब्दील हो गया। ...

Osama Shahab
सीवान हिंसा मामले में ओसामा शहाब नामजद- फोटो : social Media

Bihar Crime: सीवान जिले से एक ऐसा हाई-वोल्टेज केस सामने आया है, जिसमें सड़क हादसा देखते ही देखते सियासी जंग में तब्दील हो गया। मामला एमएच नगर थाना क्षेत्र के सेमारी गांव का है, जहां जीप और ऑटो-रिक्शा की टक्कर के बाद दो गुटों के बीच जबरदस्त झड़प और पथराव हुआ।

इस पूरे क्लैश ने तब सनसनी फैला दी, जब ओसामा शहाब जो राष्ट्रीय जनता दल के विधायक हैं का नाम भी इस केस की FIR में सामने आया। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के मुताबिक, रविवार देर रात इस मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गईं एक जीप सवार चंदन सिंह की ओर से और दूसरी ऑटो चालक डब्लू खान की तरफ से।

चंदन सिंह और उनके समर्थकों की शिकायत में विधायक का नाम शामिल किया गया है, जबकि दूसरी FIR में उनका जिक्र नहीं है। पुलिस अब इस सियासी एंगल की तह तक जाने में जुटी है कि आखिर इस टकराव में विधायक की भूमिका कितनी हकीकत है और कितनी सियासी स्क्रिप्ट। इस मामले में बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि एपआईआऱ दर्ज हो गया है और  आगे पुलिस विधि सम्मत कार्रवाई करेगी।

घटना के दौरान हालात इतने बिगड़ गए कि दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। इस मैदान-ए-जंग में कुछ पुलिसकर्मी भी मामूली रूप से जख्मी हो गए। मौके पर अफरा-तफरी का आलम था, मानो सड़क नहीं, बल्कि कोई ‘रंजिश का अखाड़ा’ बन गया हो।

पुलिस का मानना है कि इस पूरे बवाल के पीछे सिर्फ सड़क हादसा नहीं, बल्कि पॉलिटिकल राइवलरी भी एक बड़ा फैक्टर हो सकता है। यानी हादसा तो बस एक ‘चिंगारी’ था, जिसने पुरानी दुश्मनी की आग को भड़का दिया। बता दें कि  ओसामा शहाब ने 2025 में रघुनाथपुर सीट से चुनाव जीतकर राजनीति में एंट्री की थी और तब से वे इलाके की सियासत में एक तेजतर्रार चेहरा बनकर उभरे हैं।

फिलहाल पुलिस इस पूरे क्राइम-सियासत कनेक्शन की गुत्थी सुलझाने में लगी है। सवाल यही है क्या ये महज सड़क हादसा था या फिर सियासी स्क्रिप्ट के तहत रचा गया एक बड़ा खेल?

रिपोर्ट- रंजीत कुमार