STF और पटना पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: दुकान पर बैठे युवक को दनादना गोली मारने वाले कुख्यात तौसीफ़ को दबोचा
पटना के आलमगंज में मो० शहबान पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने वाले मो० तौशिफ उर्फ़ धर्मेन्द्र को मिली सटीक सूचना पर न केवल धर दबोचा है बल्कि उसका आपराधिक इतिहास भी खंगाल डाला है।
पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित सादिकपुर सराय गली में शनिवार, 18 अप्रैल की दोपहर अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय दिया। मोहम्मद शहबान नामक युवक जब अपने घर के पास एक कपड़े की दुकान पर बैठा था, तभी आधा दर्जन अपराधियों ने उसे घेर लिया और जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस अचानक हुए हमले से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना कि सुचना मिलते ही स्थानीए थाना पुलिस समेत वरीय अधिकारी पहुचे और मामले कि गंभीरता को देखते हुए ताबड़तोड़ एक्शन के तहत STF के साथ मिलकर छापेमारी शुरू कर दी। नतीजतन मो० शहबान पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने वाले मो० तौसीफ़ उर्फ़ धर्मेन्द्र को मिली सटीक सूचना पर न केवल धर दबोचा है बल्कि उसका आपराधिक इतिहास भी खंगाल डाला है।
रेकी कर रची गई हत्या की साजिश
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस हमले को अंजाम देने से पहले अपराधियों ने इलाके की पूरी तरह से रेकी की थी। मुख्य आरोपी मोहम्मद इरफान और मोहम्मद तौसीफ़ ने योजनाबद्ध तरीके से अवैध हथियारों का इस्तेमाल कर शहबान के सीने को निशाना बनाकर गोली चलाई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी हथियार लहराते हुए मीना बाजार की संकरी गलियों से होकर फरार होने में कामयाब रहे।

पुलिस की कार्रवाई और मुख्य आरोपी मो० तौसीफ़ उर्फ़ धर्मेन्द्र धराया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरीय अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। आलमगंज थाना पुलिस ने कांड संख्या 378/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) और आर्म्स एक्ट के अंतर्गत छह नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। एसटीएफ (STF) के साथ मिलकर की गई ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद पुलिस ने मुख्य हमलावर मोहम्मद तौसीफ़ को गिरफ्तार कर लिया है और अब उसके आपराधिक इतिहास को खंगाला गया तो तो कई चौकाने वाली जानकारी मिली। पकड़ा गया तौसीफ़ उर्फ़ धर्मेन्द्र लगभग 3 माह पूर्व ही जेल से जमानत पर बाहर निकला था और लगातार गोलीबारी कर और अन्य आपराधिक काण्डों को अंजाम देकर अपनी दहशत कायम कर रंगदारी वसूलने कि कोशिश कर रहा था।

अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा घायल
गोली लगने के बाद मोहम्मद शहबान लहूलुहान होकर दुकान के भीतर ही गिर पड़ा। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे तुरंत नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NMCH) पहुंचाया। वर्तमान में घायल युवक को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस घटना के बाद से ही पीड़ित के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।