Patna to Mumbai Flight: अब मुंबई दूर नहीं! 1 मई से पटना से सीधी फ्लाइट, जानिए टाइमिंग और किराया
Patna to Mumbai Flight: पटना और मुंबई के बीच हवाई यात्रा अब और आसान होने जा रही है। 1 मई से शुरू हो रही नई सीधी दैनिक उड़ान सेवा से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाजनक सफर का विकल्प मिलेगा।
Patna to Mumbai Flight: बिहार से अब मुंबई दूर नहीं है। राजधानी पटना से मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरु होगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 1 मई से उड़ान सेवा शुरु करने का ऐलान किया है। इससे पहले पटना से इंडिगो, एयर इंडिया द्वारा सीधी उड़ानें संचालित की जाती है। जिनकी यात्रा का समय लगभग 2 से 3 घंटे का है। आमतौर पर किराया 8 हजार से 9 हजार के बीच रहता है।
1 मई से शुरु होगी फ्लाइट
जानकारी अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 1 मई से पटना और मुंबई के बीच नई सीधी उड़ानों के संचालन की घोषणा की है। यह सेवा प्रतिदिन उपलब्ध रहेगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। जारी शेड्यूल के अनुसार, मुंबई से पटना के लिए फ्लाइट दोपहर 12 बजे रवाना होगी और 2:35 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं पटना से मुंबई के लिए उड़ान दोपहर 3:05 बजे प्रस्थान कर शाम 5:25 बजे मुंबई पहुंचेगी।

पटना से मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट
एयरलाइन की इस पहल से पटना के यात्रियों को अब मुंबई के लिए सीधी और नियमित कनेक्टिविटी मिल सकेगी। अब तक इस रूट पर उड़ानों के सीमित विकल्प होने के कारण यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। नई उड़ान सेवा से व्यापार, चिकित्सा, शिक्षा और अन्य कार्यों से यात्रा करने वाले लोगों को खास लाभ मिलेगा। साथ ही यात्रियों को अधिक विकल्प और बेहतर समय सुविधा मिलने से यात्रा और भी आसान हो जाएगी।