Bihar Politics : NDA सरकार ने जीता विश्वासमत, पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दी बधाई, कहा— ‘कास्ट, क्राइम और करप्शन मुक्त होगा बिहार’

Bihar Politics : बिहार विधानसभा में NDA सरकार के बहुमत साबित करने पर पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बधाई दी है. कहा की कास्ट, क्राइम और करप्शन बिहार मुक्त होगा.....पढ़िए आगे

Bihar Politics : NDA सरकार ने जीता विश्वासमत, पूर्व डिप्टी स
विजय सिन्हा ने दी बधाई - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज विधानसभा में विश्वासमत परीक्षण के पश्चात मीडिया से बात करते हुए विश्वासमत हासिल करने हेतु NDA परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार अपनी पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है । 

विजय सिन्हा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुभव का लाभ लेते हुए  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एनडीए घटक दलों के साथ दृढ संकल्पित होकर आगे बढ़ रहे हैं ।

सिन्हा ने आगे कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार 2005 से अबतक जिस मजबूती से कार्य कर रही थी,  उसी जज्बे के साथ आगे भी काम करती रहेगी।  बिहार हर क्षेत्र में तेज गति से प्रगति कर रहा है। सुशासन, सेवा, समर्पण के साथ कास्ट, क्राइम और करप्शन से मुक्त बिहार बनाने के संकल्प को भी पूरा करने में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो रही है ,जो बिहार के लिए शुभ संकेत है।

सिन्हा ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता ने  विकास और विश्वास की राजनीति को आगे बढ़ाने वाले हमारे NDA गठबंधन को जनादेश दिया है। इसलिए उस विश्वास पर खरा उतरना डबल इंजन की सरकार की पहली प्राथमिकता है। आने वाले दिनों में गठबंधन के सभी सहयोगियों के साथ मिलकर हम विकसित बिहार के सपने को जरूर साकार करेंगे।

वंदना की रिपोर्ट