मंत्री संजय सिंह ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से की मुलाकात, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने का दिया न्योता

मंत्री संजय सिंह ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से की मुलाक
मंत्री संजय सिंह ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से की मुलाकात- फोटो : देवांशु प्रभात

Patna : लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्मभूषण स्व. रामविलास पासवान की आगामी 08 अक्टूबर को आयोजित होने वाली पुण्यतिथि के अवसर पर लखनऊ में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह ने कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से उनके विश्नोहरपुर स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।


पूर्व सांसद को दिया औपचारिक आमंत्रण 

मुलाकात के दौरान मंत्री संजय सिंह ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को 08 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले पुण्यतिथि स्मरणोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया और निमंत्रण पत्र सौंपा।


सामाजिक न्याय के पुरोधा थे स्व. रामविलास पासवान: संजय सिंह 

इस अवसर पर मंत्री संजय सिंह ने कहा कि श्रद्धेय रामविलास पासवान ने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय, वंचितों, शोषितों और गरीबों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष और दूरदर्शी सोच आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।


उन्होंने आगे कहा कि लखनऊ में आयोजित यह पुण्यतिथि कार्यक्रम उनके विचारों, जनसेवा के प्रति उनके निष्ठावान समर्पण और उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करने का एक बेहद महत्वपूर्ण अवसर है।


देवांशु प्रभात की रिपोर्ट