नवादा में निकली सेवा ज्योति यात्रा मे उमड़ा जनसैलाब, विकसित भारत के संकल्प का दिया गया संदेश

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को नवादा में भव्य 'सेवा ज्योति यात्रा' निकाली गई।इस यात्रा में सांसद विवेक ठाकुर, विधायक अनिल सिंह, भाजपा के प्रमुख नेताओं, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए

नवादा में निकली सेवा ज्योति यात्रा मे उमड़ा जनसैलाब, विकसित
सेवा ज्योति यात्रा मे उमड़ा जनसैलाब- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को नवादा में भव्य 'सेवा ज्योति यात्रा' निकाली गई। सांसद कार्यालय से शुरू हुई इस यात्रा में नवादा के सांसद विवेक ठाकुर, हिसुआ के विधायक अनिल सिंह, भाजपा के प्रमुख नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे यात्रा मार्ग पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।


'विकसित भारत' के निर्माण का दोहराया गया संकल्प 

यात्रा में शामिल जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने आम जनता को वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' के निर्माण के संकल्प का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि देश और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।


जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान 

इस अवसर पर सांसद विवेक ठाकुर और विधायक अनिल सिंह ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। 


नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा भाव के साथ सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।


अमन सिन्हा की रिपोर्ट