Bihar Mining News:खान एवं भूतत्व मंत्री की समीक्षा बैठक, अवैध खनन और वाहनों की नीलामी पर दिए सख्त निर्देश

बिहार के खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में सभी जिलों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बिहार खनिज नियमावली 2026, अवैध खनन पर रोक, और जप्त वाहनों की नीलामी को लेकर निदेशक मनेश कुमार मीणा की मौजूदगी म

Minister Dr Pramod Kumar Meeting
बिहार के खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार कि बैठक - फोटो : news 4 nation

बिहार के खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को सभी जिलों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस उच्चस्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में खनन क्षेत्र के प्रबंधन को सुदृढ़ करना और राजस्व घाटे को रोकना था। बैठक में मुख्य रूप से 'बिहार खनिज नियमावली, 2019 (यथा संशोधित 2026)' के नवीनतम और महत्वपूर्ण प्रावधानों के जमीनी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।


बालूघाटों की समीक्षा और पत्थर भूखंडों की नीलामी पर जोर

बैठक के दौरान राज्य भर के बालूघाटों के संचालन की वर्तमान स्थिति की बारीकी से समीक्षा की गई और पत्थर भूखंडों की नीलामी प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने राजस्व समाहरण (Revenue Collection) की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे तय लक्ष्यों को समय पर पूरा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य के विकास के लिए खनन क्षेत्र से मिलने वाले राजस्व की शत-प्रतिशत वसूली बेहद अनिवार्य है।


अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सख्त निर्देश

खनन माफियाओं और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए विभाग ने सख्त रुख अख्तियार किया है। समीक्षा बैठक में अवैध खनन, अवैध परिवहन और अवैध भंडारण के विरुद्ध जिलों में की जा रही कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट देखी गई। इसके साथ ही विभिन्न छापों के दौरान जप्त किए गए बालू और पकड़े गए वाहनों की समयबद्ध नीलामी सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि सरकारी संपत्ति का नुकसान न हो और अवैध धंधे में शामिल तत्वों पर वित्तीय चोट की जा सके।


प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश

विभागीय कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मंत्री द्वारा संबंधित जिला पदाधिकारियों और जिला खनन अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्यालय स्तर से खान एवं भूतत्व विभाग के निदेशक श्री मनेश कुमार मीणा सहित विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने फील्ड अधिकारियों को तकनीकी और कानूनी बारीकियों से अवगत कराया।