Bihar News : अनंत सिंह के बदले सुर ! कभी सीएम नीतीश के लिए विधायकी छोड़ने का किया था दावा, अब कहा- बिहार की माटी का यह सपूत जहां भी रहे...

Bihar News : राज्यसभा के लिए नीतीश कुमार के नामांकन बाद जदयू विधायक अनन्त सिंह के सुर बदल गए हैं. कभी विधायकी छोड़ने के दावा करते थे. अब कहा की...जहाँ भी रहे .....

Bihar News : अनंत सिंह के बदले सुर ! कभी सीएम नीतीश के लिए व
अनंत सिंह के बदले सुर - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज के कारण चर्चा में हैं। एक हालिया साक्षात्कार में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपनी अटूट निष्ठा जाहिर करते हुए राजनीति से संन्यास तक की बात कह दी थी। अनंत सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा था कि यदि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहते हैं, तो वे अपनी विधायकी भी छोड़ देंगे। अब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का पद छोड़नेवाले है। बिहार की राजनीति छोड़कर वे दिल्ली की ओर अपना रुख कर रहे हैं। सवाल यह है की क्या अनंत सिंह भी विधायकी छोड़ देंगे? 

नीतीश कुमार के प्रति दिखाई गहरी निष्ठा

साक्षात्कार के दौरान जब उनसे उनके पुराने बयान के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने दृढ़ता से दोहराया, "हां, बिल्कुल छोड़ देंगे। जब तक वह (नीतीश कुमार) हैं, तब तक हम हैं; वह नहीं रहेंगे तो हम भी नहीं रहेंगे।" अनंत सिंह का यह बयान ऐसे समय में आया था जब बिहार की राजनीति में गठबंधन और नेतृत्व को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे थे।

बिना मेहनत और टिकट के जीत का दावा

विधायक बनने के लिए की जाने वाली कड़ी मेहनत और टिकट की मशक्कत पर चुटकी लेते हुए अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें इन सब की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा था, "हमें कौन सी मेहनत करनी पड़ती है? हमारा प्रभु (जनता) खुद हमें जिताकर लाता है। हम पांच बार चुनाव लड़े और पांचों बार जीते।" उन्होंने अपनी लोकप्रियता का श्रेय सीधे जनता के समर्थन को दिया था।

10 सीटों पर प्रभाव डालने की क्षमता

अनंत सिंह साक्षात्कार में यहीं नहीं रुके। न केवल मोकामा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी अपने राजनीतिक रसूख का दावा किया। उन्होंने कहा की "पूरा क्षेत्र मोकामा है, बाढ़ है। हम सिर्फ नामांकन कर देंगे तो सामने वाले की खटिया खड़ी हो जाएगी।" उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा कि वे अकेले दम पर कम से कम 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव परिणामों को प्रभावित करने और विरोधियों को शिकस्त देने की क्षमता रखते हैं।

अब क्या बोले अनंत सिंह

नीतीश कुमार के राज्यसभा के नामांकन किये जाने के बाद अनन्त सिंह ने कहा की बहुत ही लंबे अरसे के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति में राज्यसभा सांसद के रूप में प्रवेश करने जा रहे हैं। सन् 2005 से लेकर आज तक उनका मुख्यमंत्री के रूप में नेतृत्व बिहार के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय की तरह दर्ज रहेगा। कहा की जब बिहार निराशा और पिछड़ेपन की चर्चा से पहचाना जाता था, तब उन्होंने सुशासन, विकास और सामाजिक समरसता की नई राह दिखाने का साहसिक काम किया। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और कानून व्यवस्था जैसे अनेक क्षेत्रों में उनके द्वारा किए गए कार्यों ने बिहार की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने का काम किया है। आज जब वे फिर से राष्ट्रीय मंच पर अपनी नई भूमिका निभाने जा रहे हैं, तो यह हम सबके लिए गर्व का क्षण है। अनंत सिंह ने कहा की ईश्वर से प्रार्थना है कि उनका अनुभव, उनकी दूरदृष्टि और बिहार के प्रति उनका समर्पण देश को भी नई दिशा देने का काम करे। बिहार की माटी का यह सपूत जहां भी रहे, बिहार का मान और स्वाभिमान हमेशा ऊँचा रहे।