Bihar News: पटना में सरकारी कर्मचारी ने की खुदकुशी, इलाके में मचा कोहराम, सामने आई बड़ी वजह
Bihar News: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक सरकारी कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले के जांच में जुटी है।
Bihar News: राजधानी पटना में सरकारी कर्मचारी की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल, पूरा मामला खाजेकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत मोगलपुरा टीओपी स्थित नई सड़क इलाके का है। जहां एक सरकारी कर्मचारी की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सचिवालय में कार्यरत मो. कबीर के रूप में हुई है।
सरकारी कर्मचारी ने की खुदकुशी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मो. कबीर ने कथित तौर पर पारिवारिक कलह के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, मामले में कई ऐसे पहलू सामने आए हैं, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। बताया जा रहा है कि मृतक के गले पर फांसी का निशान मिला है, लेकिन परिजनों ने उन्हें फंदे से उतारकर बेड पर लिटा दिया था। वहीं, फांसी में इस्तेमाल की गई रस्सी मौके से गायब बताई जा रही है, जिससे संदेह और गहरा गया है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।
पटना से रजनीश की रिपोर्ट