Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण की तिथियां बढ़ीं, अब इस दिन से ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर होंगे ऑनलाइन आवेदन

Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण 17 सितम्बर से शुरू होनेवाला था. लेकिन राज्य में बाढ़ की वजह से इसे टाल दिया गया है. हालाँकि नई तिथि का ऐलान कर दिया गया है.......पढ़िए आगे

Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के सामान्य स्थानांतर
शिक्षको का ट्रांसफर - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : बिहार के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण के लिए आवेदन की तिथियों में संशोधन किया गया है। अब शिक्षक 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक 'ई-शिक्षाकोष' पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में संशोधित समय-सारणी जारी कर दी है। 

गौरतलब है कि 'बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026' के तहत सामान्य स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पहले 17 सितंबर से शुरू होनी तय थी। हालांकि, राज्य के कई हिस्सों में आई गंभीर बाढ़ और प्राकृतिक आपदा की स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने आवेदन की तिथियों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

विभाग द्वारा जारी नई समय-सारणी के अनुसार, समायोजन (Adjustment) और पारस्परिक स्थानांतरण (Mutual Transfer) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, सामान्य स्थानांतरण के लिए विद्यालयवार रिक्तियों का संशोधित प्रकाशन 1 अक्टूबर को किया जाएगा। इसके बाद शिक्षक 4 से 10 अक्टूबर के बीच अपनी पसंद और वरीयता के अनुसार विद्यालयों का विकल्प चुन सकेंगे।

आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, स्थानांतरण की अंतिम सूची के प्रकाशन, दावा-आपत्ति दर्ज कराने और अपीलों के निष्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया 12 अक्टूबर से 18 नवंबर तक पूरी की जाएगी। शिक्षा विभाग के इस फैसले से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के शिक्षकों को राहत मिली है, जिससे उन्हें आवेदन करने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।