Bihar Politics : जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कमेटी का हुआ गठन, डॉ. मधुरेंदु पाण्डेय को दी गयी बड़ी जिम्मेवारी

Bihar Politics : जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ में कुल 26 प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, जिनमें डॉ. मधुरेन्दु पाण्डेय (पटना), डॉ. उमेश कुमार (मधु) (गया) और डॉ. प्रणव कुमार (पटना) जैसे अनुभवी व प्रमुख नाम शामिल हैं.....पढ़िए आगे

Bihar Politics : जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कम
जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कमेटी- फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) के चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की सूची आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एल.बी. सिंह ने इसकी  घोषणा की। इस नई कमेटी के गठन का मुख्य उद्देश्य राज्य भर में चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से काम करना तथा संगठन के जनाधार को और विस्तार देना है।   

जारी की गई सूची के अनुसार, संगठन में संतुलन और सभी जिलों के प्रतिनिधित्व का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रदेश कमेटी में कुल 26 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, जिनमें डॉ. एस.एन. सिन्हा (पटना), श्रीनिवास सिंह (सुपौल), डॉ. मधुरेन्दु पाण्डेय (पटना), डॉ. उमेश कुमार (मधु) (गया) और डॉ. प्रणव कुमार (पटना) जैसे अनुभवी व प्रमुख नाम शामिल हैं। इसके अलावा औरंगाबाद, मधुबनी, दरभंगा, सीवान, सहरसा और वैशाली सहित विभिन्न जिलों के डॉक्टरों और समाजसेवियों को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।   

संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाने के लिए 41 महासचिवों का चयन किया गया है। इसमें डॉ. शुभम कुमारी (पटना), डॉ. स्मृति पांडेय (पटना), डॉ. अभिषेक कुमार (नालंदा), डॉ. विजय कुमार (बेगूसराय), और मो. खुर्शीद आलम (सहरसा) प्रमुख रूप से शामिल हैं। साथ ही, पटना से शैलेन्द्र कुमार सिंह को 'महासचिव मुख्यालय' के महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि प्रदेश स्तर के प्रशासनिक और संगठनात्मक कार्यों का संचालन सुचारू रूप से हो सके।   

कमेटी में युवाओं और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को भी पर्याप्त अवसर दिया गया है। कुल 54 सचिवों की लंबी सूची जारी की गई है, जिनमें राज्य के लगभग सभी जिलों (जैसे आरा, सुपौल, भोजपुर, नवादा, बक्सर, जहानाबाद, किशनगंज, कटिहार, और मुजफ्फरपुर) का प्रतिनिधित्व देखने को मिलता है। इस सूची में उमेश कुमार सिंह (आरा), अभिनंदन यादव (सुपौल), डॉ. नुसरत परवीन (पूर्णिया), और मो. शकील अनवर (मुजफ्फरपुर) जैसे प्रमुख नेताओं को शामिल कर संगठन को हर जिले में सक्रिय करने की रणनीति बनाई गई है।   

डॉ. एल.बी. सिंह ने उम्मीद जताई कि सभी नए मनोनीत पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह नई टीम राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने, आम जनता तक सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुँचाने और जनता दल (यू) के सिद्धांतों को घर-घर तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएगी।