Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी, एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त कर किया विनष्ट

Bihar News :खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने पटना के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित कई प्रमुख खाद्य प्रतिष्ठानों, होटलों और रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया.....पढ़िए आगे

Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई,
खाद्य संरक्षा विभाग की छापेमारी - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : आम लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच की जा रही है। इसी क्रम में 29 अक्टूबर 2026 को पटना के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन, साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के भंडारण तथा आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता की जांच की गई।

कैफे 7 गार्डन (प्राइड विहार स्नैक्स), एम्स गोलंबर, फुलवारीशरीफ

एम्स गोलंबर के निकट स्थित कैफे 7 गार्डन (प्राइड विहार स्नैक्स) के निरीक्षण के दौरान चना दाल एवं हल्दी पाउडर के दो नमूने संग्रहित किए गए। इन नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया। निरीक्षण के दौरान एफएसएसएआई लाइसेंस/पंजीकरण संख्या, पानी की जांच रिपोर्ट, कीट नियंत्रण संबंधी दस्तावेज, कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाणपत्र तथा FoSTaC प्रशिक्षण प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं पाए गए। इसके अतिरिक्त, शाकाहारी एवं मांसाहारी खाद्य पदार्थों को अलग-अलग रखने की व्यवस्था में कमी पाई गई तथा खाद्य सामग्री के भंडारण में FEFO और FIFO प्रणाली का पालन नहीं किया जा रहा था।

होटल पाटलिपुत्र कॉन्टिनेंटल, अनीसाबाद

अनीसाबाद बाइपास क्रॉसिंग के निकट स्थित होटल पाटलिपुत्र कॉन्टिनेंटल के निरीक्षण के दौरान खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत Schedule IV का उलंघन पाया गया। निरीक्षण में शाकाहारी एवं मांसाहारी खाद्य सामग्री एक ही फ्रिज में रखी हुई पाई गई। 

होटल द रॉयल बिहार, वाल्मी फुलवारीशरीफ

वाल्मी, फुलवारीशरीफ, पटना स्थित होटल द रॉयल बिहार आर.ई.पी.एल. हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड की इकाई) के निरीक्षण के दौरान आलू दम, येलो ग्रेवी, दाल मखनी तथा मैंगो जूस सहित विभिन्न खाद्य सामग्रियों को जब्त कर विनष्ट करने की कार्रवाई की गई। जब्त एवं विनष्ट की गई सामग्री में आलू दम का  1.8 kg (₹400), येलो ग्रेवी 5 किलोग्राम (₹1,250), दाल मखनी 2 किलोग्राम (₹800) तथा रियल फ्रूट मैंगो जूस 3 लीटर (₹324) शामिल हैं। इन सामग्रियों का कुल दर्ज मूल्य ₹2,774 है। इसके अतिरिक्त, किशमिश, बादाम एवं पनीर के नमूने भी संग्रहित कर जांच हेतु खाद प्रयोगशाला भेजा गया।

होटल जी डायमंड, एम्स गेट नंबर-1, फुलवारीशरीफ

विशाल नगर, एम्स गेट नंबर-1, फुलवारीशरीफ, पटना स्थित होटल जी डायमंड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई बनाए रखने के संबंध में प्रतिष्ठान को नोटिस दिया गया।  वहीँ The Arch Restaurant, korji near AIIMS golmber, patna में निरीक्षण के दौरान किचन की स्थिति सही नहीं पाई गई। साफ सफाई, ड्रेनेज, FIFO, FEFO, water testing report, pest control report नहीं पाया गया। किचन में वेज और नॉनवेज एक साथ रखा पाया गया। मेसर्स घरौंदा (आशियाना मेन्यूसर्व Pvt Ltd) 24 गोकुल मार्ग एस. के. पूरी बोरिंग रोड, पटना में निरीक्षण के दौरान ड्रेनेज सिस्टम, डिस्टविन और वाटर टेस्ट रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल, मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं पाया गया। लाइट एवं फूड हैंडलर के पास एप्रन और ग्लब्स नहीं पाया गया। नमकीन 1kg, पानी पूरी पैलेट 1kg, कोकोनट पाउडर 500 ग्राम, एवरेस्ट सांभर मसाला 50ग्राम, जब्त एवं विनष्ट किया गया। प्रतिष्ठान को 14 दिन का सुधार नोटिस दिया गया। जबकि गणपति फूड प्लाजा काठी नेशन एम्स गेट नंबर-1, फुलवारीशरीफ, पटना का निरीक्षण किया गया। साफ सफाई रखने का निर्देश दिया गया।

विभाग की अपील 

खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा खाद्य कारोबारियों से अपील की जाती है कि वे प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखें, खाद्य सामग्री का सुरक्षित भंडारण करें, शाकाहारी एवं मांसाहारी खाद्य पदार्थों को अलग रखें तथा खाद्य संरक्षा मानकों एवं आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित सभी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करें। आम नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं है।