Bihar Board 12th Result 2026: किसान की बेटी ने रचा इतिहास, टॉप-5 में सीवान की अमृता ने बनाई जगह, परिवार में खुशी का माहौल
Bihar Board 12th Result 2026: सीवान की बेटी अमृता कुमारी ने इंटर परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए आर्ट्स संकाय में बिहार टॉप-5 में जगह बनाई है। किसान परिवार से आने वाली अमृता ने 476 अंक हासिल कर अपने परिवार का नाम रोशन किया।
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार के सीवान जिले की एक बेटी ने अपनी मेहनत से बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। किसान परिवार से आने वाली अमृता कुमारी ने इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए आर्ट्स संकाय में पूरे बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 476 अंकों के साथ टॉप-5 में जगह बनाकर अमृता ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिस्थितियां भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं। गोरेयाकोठी प्रखंड के सानी बसंतपुर गांव की रहने वाली अमृता, गोपाल जी प्रसाद उच्च विद्यालय सह राजकीय इंटर कॉलेज की छात्रा हैं।
किसान की बेटी ने रचा इतिहास
उनकी इस उपलब्धि के बाद पूरे गांव और जिले में खुशी का माहौल है। लोग लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। अमृता के पिता अवधेश सिंह किसान हैं, जबकि उनकी माता रिंकू देवी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद अमृता ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और लगातार मेहनत कर यह सफलता हासिल की। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अमृता ने अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनकी यह सफलता आज न सिर्फ सीवान, बल्कि पूरे बिहार के छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है।
आर्ट्स में टॉप-5 में 13 छात्र
पहला स्थान: निशु कुमारी (गया) – 475 अंक (95.30%)
दूसरा स्थान: दूसरे स्थान पर एक छात्रा और दो छात्र रहें। जिसमें सिद्धि शिखा (सीतामढ़ी) – 478 अंक (95.60%), चंद्रदीप कुमार (लखीसराय) – 478 अंक (95.60%) और मो. लकी अंसारी (पूर्णिया) – 478 अंक (95.60%) शामिल हैं।
तीसरा स्थान: तीसरे स्थान पर 3 छात्राएं और 1 छात्र शामिल हैं। जिसमें नसरीन प्रवीण (पश्चिम चंपारण) – 477 अंक (95.40%), साजिया अंसारी (नालंदा) – 477 अंक (95.40%), निशु कुमारी (दरभंगा) – 477 अंक (95.40%) और आदर्श (सहरसा) – 477 अंक (95.40%) शामिल हैं।
चौथा स्थान: चौथे स्थान पर 2 छात्राएं शामिल हैं। अमृता कुमारी (सीवान) – 476 अंक (95.20%) और स्वीटी कुमारी (दरभंगा) – 476 अंक (95.20%)
पांचवां स्थान: पांचवें स्थान पर दो छात्राएं और एक छात्र रहे। जिसमें अस्राना (अररिया) – 475 अंक (95.00%), रलीशन कुमारी (सारण) – 475 अंक (95.00%)और मनीष कुमार (दरभंगा) – 475 अंक (95.00%) शामिल है।
82.76 प्रतिशत छात्र रहे सफल
इंटर मीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 के कला संकाय में कुल 6,61,610 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें कुल 2,46,819 छात्र तथा 4,14,791 छात्राएँ हैं। कला संकाय में कुल 1,96,811 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 2,75,455 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा 75,271 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार, कला संकाय में कुल 5,47,537 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जो इस संकाय की परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों का 82.76% है।
सीवान से परवेज अली की रिपोर्ट