शारदीय नवरात्रि मेला पर आज से प्रयागराज और पटना के बीच मेला स्पेशल, जानिए टाइमिंग और ठहराव
देवी दुर्गा के उपासकों के लिए पर्व मध्य रेलवे ने बड़ी सुविधा देते हुए पटना और प्रयागराज के बीच 11 अक्टूबर से एक विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है. जानिए ट्टारेन का इमिंग और ठहराव क्या है.
Rail News : पूर्व मध्य रेलवे ने विंध्याचल में लगने वाले शारदीय नवरात्रि मेला के मद्देनजर यात्रियों की अतिरिक्त भीड को देखते हुए पटना और प्रयागराज के मध्य 11.10.2026 से 26.10.2026 तक प्रतिदिन एक अनारक्षित मेमू मेला स्पेशल 04181/04182 का परिचालन किया जाएगा ।
गाड़ी सं. 04182 प्रयागराज-पटना मेमू मेला स्पेशल 11.10.2026 से 26.10.2026 तक प्रयागराज से प्रतिदिन 11.15 बजे खुलकर 11.28 बजे नैनी, 11.50 बजे मेजा रोड, 12.10 बजे मांडा रोड, 12.35 बजे विंध्याचल, 12.53 बजे मिर्जापुर, 13.30 बजे चुनार, 15.40 बजे डीडीयू,17.08 बजे बक्सर, 18.08 बजे आरा, 19.00 बजे दानापुर रुकते हुए 20.15 बजे पटना जं. पहुंचेगी ।
वापसी में, गाड़ी सं. 04181 पटना-प्रयागराज मेमू स्पेशल 11.10.2026 से 26.10.2026 तक पटना जं. से प्रतिदिन 21.00 बजे खुलकर 21.20 बजे दानापुर, 22.05 बजे आरा, 23.30 बजे बक्सर, अगले दिन 02.20 बजे डीडीयू, 03.23 बजे चुनार, 04.23 बजे मिर्जापुर, 04.35 बजे विंध्याचल, 05.02 बजे मांडा रोड, 05.23 बजे मेजा रोड, 06.00 बजे नैनी रुकते हुए 06.30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी ।