Bihar political Holi 2026:सियासत पर चढ़ा फागुन का रंग, नीतीश कुमार की शुभकामनाएं, रामकृपाल यादव के ठुमकों ने बढ़ाई रौनक

Bihar political Holi 2026: बिहार समेत पूरे मुल्क में होली की धूम है, लेकिन इस बार फागुन का रंग सियासी गलियारों में भी कुछ ज्यादा ही चढ़ा नजर आ रहा है।...

Fagun Colors Politics Nitish Kumar Greets Ram Kripal Yadav S
सियासत पर चढ़ा फागुन का रंग- फोटो : reporter

Bihar political Holi 2026: बिहार समेत पूरे मुल्क में होली की धूम है, लेकिन इस बार फागुन का रंग सियासी गलियारों में भी कुछ ज्यादा ही चढ़ा नजर आ रहा है। राजधानी से लेकर जिलों तक रंग-गुलाल, अबीर और ठहाकों की महफिल सजी हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को होली की दिली मुबारकबाद देते हुए अमन, भाईचारे और तरक्की की दुआ की। उन्होंने कहा कि यह पर्व नफरत की दीवारें गिराकर मोहब्बत और सौहार्द का पैगाम देता है।

उधर दानापुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन और होली मिलन समारोह में सूबे के कृषिमंत्री व बीजेपी नेता रामकृपाल यादव ने ऐसा रंग जमाया कि पूरा माहौल झूम उठा। ढोल की थाप पर जब भोजपुरी गानों की गूंज उठी, तो मंत्री जी खुद को रोक नहीं सके। खास तौर पर पवन सिंह के लोकप्रिय गीतों पर उन्होंने गमछा लहराते हुए जमकर ठुमके लगाए।

रामकृपाल यादव कार्यकर्ताओं के संग मस्ती में सराबोर नजर आ रहे हैं। कभी ढोल थाम लेते हैं, तो कभी रंग से सराबोर होकर मंच के सामने थिरकने लगते हैं। कार्यकर्ता भी “होली है!” के नारों के साथ तालियां बजाते और नाचते दिखे।

राजनीतिक तनाव और बयानबाज़ी के बीच यह होली मिलन समारोह एक अलग ही तस्वीर पेश कर गया जहां नेता और कार्यकर्ता औपचारिकता छोड़कर जश्न के रंग में रंगे नजर आए। गले मिलना, गुलाल लगाना और ठहाकों की गूंज ने माहौल को खुशनुमा बना दिया।

फागुन का यह मस्ताना रंग यह भी संदेश दे गया कि सियासत की सख्ती के बीच भी त्योहार दिलों को करीब लाने का हुनर रखता है। जब ढोल बजता है और गमछा लहराता है, तो मंच की दूरी मिट जाती है। होली का यही तो असली जादू है रंग जो दिलों को जोड़ दे और सियासत को भी कुछ पल के लिए इंसानियत की राह पर ले आए।

रिपोर्ट- रंजीत कुमार