Bihar News : सासाराम में ऊर्जा सचिव ने की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा, पुसौली ग्रिड और नदोखर उपकेंद्र का किया निरीक्षण, क्वालिटी बिजली आपूर्ति के दिए निर्देश
Bihar News : बिहार सरकार के ऊर्जा सचिव अजय यादव ने रविवार को सासाराम डिवीजन के अंतर्गत पुसौली (भभुआ) कॉन्फ्रेंस हॉल में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की......पढ़िए आगे
PATNA : ऊर्जा सचिव सह अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड अजय यादव (भा.प्र.से.) ने रविवार को सासाराम डिवीजन के अंतर्गत पुसौली (भभुआ) कॉन्फ्रेंस हॉल में विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में राजस्व संग्रहण, विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति तथा संचरण एवं संपोषण कार्यों की जानकारी ली गई। उन्होंने लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने, विद्युत संरचनाओं के नियमित रखरखाव तथा परियोजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाने तथा राजस्व संग्रहण में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने तथा उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
समीक्षा के बाद ऊर्जा सचिव ने 220/132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र (GSS), पुसौली का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अधिकारियों से ग्रिड की वर्तमान स्थिति एवं संचालन से संबंधित जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने विद्युत शक्ति उपकेंद्र (PSS), नदोखर का निरीक्षण किया। उन्होंने उपकेंद्र की वर्तमान स्थिति, विद्युत आपूर्ति एवं संचरण व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान ऊर्जा सचिव ने नदोखर उपकेंद्र परिसर में पौधरोपण भी किया।
उन्होंने चिलबिली गांव में यूएलए (कुटीर ज्योति) योजना के कार्यों का निरीक्षण किया गया। ULA योजना के लाभार्थी के घर पहुंचकर योजना से मिल रहे लाभ की जानकारी ली तथा अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ताओं तक योजना का लाभ समय पर पहुंचाने का निर्देश दिया। अंत में रामकरपुर गांव में नवनिर्मित विद्युत शक्ति उपकेंद्र (PSS) का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं एवं कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सभी कार्यों में गुणवत्ता, सुरक्षा एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में जिलाधिकारी कैमूर नितिन कुमार सिंह, मुख्य अभियंता एसबीपीडीसीएल मो. रिजवान अहमद, विद्युत अधीक्षण अभियंता सासाराम ई. इंद्रदेव कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता भभुआ ई. शशिकांत कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता सासाराम ई. ब्रवीम, विद्युत कार्यपालक अभियंता डेहरी ई. संतोष कुमार सहित अंचल के सभी सहायक विद्युत अभियंता उपस्थित थे।