Bihar Police Encounter : मोतिहारी में पुलिस एनकाउंटर को लेकर बिहार DGP का बड़ा बयान, अपराधियों को दी सख्त चेतावनी, शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

Bihar Police Encounter : मोतिहारी में पुलिस एनकाउंटर को लेकर

Bihar Police Encounter : बिहार के मोतिहारी में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ को लेकर बिहार डीजीपी विनय कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों ने पहले फोन कर पुलिस को खुली धमकी दी थी, जिसके बाद पूरी रणनीति के तहत कार्रवाई की गई। डीजीपी ने बताया कि थाना अध्यक्ष को नेपाल के नंबर से धमकी भरा कॉल आया था। इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई।

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि 

उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में दो अपराधी मारे गए, जबकि एसटीएफ का एक जवान शहीद हो गया। डीजीपी ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने एक जबाज सिपाही खोया है। डीजीपी ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि, अपराधियों के मंसूबे हर हाल में ध्वस्त किए जाएंगे। बिहार पुलिस किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिलहाल पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।