Bihar Vidhansabha Session : सदन में नीतीश कुमार को याद कर भावुक हुए डिप्टी सीएम विजय चौधरी, तेजस्वी यादव को दिया करारा जवाब

Bihar Vidhansabha Session : सदन में नीतीश कुमार को यादव कर डिप्टी सीएम विजय चौधरी भावुक हुए। विजय चौधरी ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि हमारा दीपक हमसे दूर हो गया।

विजय चौधरी
नीतीश को याद कर भावुक हुए विजय चौधरी - फोटो : News4nation

Bihar Vidhansabha Session : बिहार विधानसभा में विश्वास मत पर चर्चा के दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को याद करते हुए भावुक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आज सदन में एक खालीपन महसूस हो रहा है। विजय चौधरी ने कहा कि, सदन में आज ऐसा लग रहा है जैसे एक दीपक, जिसकी रोशनी में हम देखने के आदी हो चुके थे, वह हमसे दूर हो गया है। उनके इस बयान को नीतीश कुमार की अनुपस्थिति से जोड़कर देखा जा रहा है।

नीतीश को याद कर भावुक हुए तेजस्वी 

वहीं, उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। विजय चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव को इस बात का मलाल है कि उन्हें सत्ता का मौका नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि आपको बिहार की जनता का भरोसा जीतना चाहिए। अगर यही स्थिति रही तो एनडीए की तीसरी पीढ़ी भी बिहार पर शासन करेगी। डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि “25 से 30” का जो जिक्र किया जा रहा है, वह भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही संभव होगा। उनके इस बयान से साफ है कि सत्ता पक्ष अब भी नीतीश कुमार के राजनीतिक अनुभव और नेतृत्व को अहम मानता है।

तीसरी पीढ़ी भी करेगी राज 

बिहार विधानसभा में विश्वास मत पर चर्चा के दौरान डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई सरकार को “ऐतिहासिक” बताया। उन्होंने कहा कि एनडीए को लगातार मिल रहा जनसमर्थन ही है, जिसके कारण गठबंधन की “दूसरी पीढ़ी” आज सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य में एक गठबंधन को इतने लंबे समय तक जनता का भरोसा मिलना सामान्य बात नहीं है। “20-25 साल तक लगातार समर्थन मिलना अपने आप में एक मिसाल है। यह बिहार की जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है।

तेजस्वी को है मलाल

वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष को इस बात का मलाल है कि उन्हें सत्ता में आने का मौका नहीं मिल रहा। “मौका देने का अधिकार सिर्फ बिहार की जनता के पास है। उन्होंने कहा कि अगर जनता का समर्थन इसी तरह बना रहा, तो एनडीए की तीसरी पीढ़ी भी बिहार पर शासन करेगी ।