Bihar Vidhansabha Session : किसी की बपौती नहीं है सत्ता, सदन में गरजे सीएम सम्राट चौधरी, लालू यादव का नाम लेकर तेजस्वी को धो दिया

Bihar Vidhansabha Session :सदन में सीएम सम्राट ने कहा कि सत्ता किसी की बपौती नहीं होती है। कोई किसी की पाठशाला से नहीं आता है। मैं तो कहता हूं अगर लालू जी का मुझपर अत्याचार नहीं होता तो आज मैं सीएम नहीं होता।

Bihar Vidhansabha Session : किसी की बपौती नहीं है सत्ता, सदन

Bihar Vidhansabha Session : बिहार विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। इस सत्र में मुख्यमंत्री सम्राट सरकार की ओर से विश्वास मत प्रस्ताव पेश किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और डिप्टी सीएम सहित तमाम विधायकों के बोलने के बाद अब सदन में सीएम सम्राट चौधरी बोल रहे हैं। सम्राट चौधरी ने सदन में तेजस्वी यादव को जबरदस्त हमला बोला है। राजद सुप्रीमो लालू यादव का नाम लेकर सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर जबरदस्त हमला बोला। सम्राट चौधरी ने कहा कि वो किसी पाठशाला से नहीं बल्कि बिहारियों के आशीवार्द से सीएम बने हैं। 

तेजस्वी पर बरसे सीएम सम्राट

तेजस्वी यादव के लालू के पाठशाला वाले तंज पर सम्राट चौधरी ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पद किसी का बपौती नहीं होता है, तेजस्वी यादव बपौती से बाहर निकले, एक व्यक्ति या परिवार का सत्ता नहीं होता है बल्कि 14 करोड़ बिहारियों के आशीर्वाद है इसीलिए आज मैं यहां बैठा हूं नीतीश कुमार जी का, नरेंद्र मोदी जी का, नितिन नवीन जी का, चिराग पासवान जी का, उपेंद्र कुशवाहा जी का, और मांझी जी का सबका आशीर्वाद है तब तो यहां बैठा हूं कोई गलतफहमी में ना रहें। 

सत्ता किसी की बपौत्ती नहीं 

उन्होंने कहा, ‘सत्ता किसी की बपौती नहीं होती है। कोई किसी की पाठशाला से नहीं आता है। मैं तो कहता हूं अगर लालू जी का मुझपर अत्याचार नहीं होता तो आज मैं सीएम नहीं होता। नीतीश कुमार की इच्छा थी कि सम्राट चौधरी बिहार का सीएम हो, इससे इनकार नहीं करता हूं।

जनता तय करता है नेतृत्व 

सम्राट चौधरी ने कहा कि, कुछ लोगों को लगता है कि कोई किसी की पाठशाला से आता है, लेकिन यह लोकतंत्र है। यहां जनता तय करती है कि कौन नेतृत्व करेगा। मैं आज यहां हूं तो यह बिहार की जनता के आशीर्वाद और नेताओं के सहयोग से संभव हुआ है। अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी राजनीति की शुरुआत संघर्ष से हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के शासनकाल में उन्हें और उनके परिवार को जेल जाना पड़ा। 

लालू के अत्याचार से राजनीति में आए सम्राट 

उन्होंने कहा कि, अगर वह दौर नहीं होता, तो शायद मैं राजनीति में नहीं आता। उन्होंने कहा कि, लालू यादव का अत्याचार  सीएम ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति किसी एक “पाठशाला” से नहीं बनता, बल्कि जनता के समर्थन और राजनीतिक संघर्ष से आगे बढ़ता है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री और अब मुख्यमंत्री बनने का अवसर दिया। इसलिए किसी गलतफहमी में ना रहे  पूरी पार्टी एक है।