Bihar Politics: सीएम नीतीश के मंत्री से मिलने पहुंचे कांग्रेस के बागी विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, राज्यसभा चुनाव में पार्टी को दिया था गच्चा

Bihar Politics: बिहार की राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कांग्रेस के बागी विधायक सुरेंद्र कुशवाहा बिहार सरकार के मंत्री से मिलने पहुंचे हैं। कांग्रेस विधायक ने राज्यसभा चुनाव में पार्टी को धोखा दिया था।

कांग्रेस के बागी विधायक
बागी विधायक पहुंचे मंत्री से मिलने - फोटो : social media

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के बागी विधायक सुरेंद्र कुशवाहा रविवार को बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के सरकारी आवास पर पहुंचे। इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अचानक अशोक चौधरी से कांग्रेस विधायक के मुलाकात को लेकर सियासी सरगर्मी हाई हो गई है। माना जा रहा है कि कांग्रेस के बागी विधायक एनडीए के साथ आ सकते हैं।   

राज्यसभा चुनाव में पार्टी को दिया था गच्चा 

गौरतलब है कि सुरेंद्र कुशवाहा पहले अपने एक विवादित बयान को लेकर चर्चा में रहे थे.. जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्यसभा चुनाव में राजद का कैंडिडेट भूमिहार था, इसलिए हमने उसे वोट नहीं दिया। इस बयान के बाद से ही वे पार्टी लाइन से अलग रुख अपनाते नजर आ रहे थे। पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरु कर दी थी। 

बड़े सियासी बदलाव के संकेत 

अब उनके अशोक चौधरी से मुलाकात को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मुलाकात आने वाले समय में किसी बड़े सियासी बदलाव का संकेत हो सकती है। हालांकि, इस मुलाकात को लेकर अभी तक दोनों नेताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

राज्यसभा चुनाव में दिया था गच्चा 

मालूम हो कि राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के 3 विधायक और राजद के एक विधायक ने राजद उम्मीदवार को वोट नहीं दिया था। जिसके कारण पांचों सीट एनडीए ने क्लीन स्वीप कर लिया। जिसके बाद से ही महागठबंधन में टूट की खबर मिलने लगी। कांग्रेस के विधायकों ने आरोप लगाया कि राजद ने भूमिहार उम्मीदवार को उतारा था और उन्हें उम्मीदवार पसंद नहीं था इस कारण वो वोट डालने नहीं गए। वहीं अब कांग्रेस विधायक बिहार सरकार के मंत्री से मिलने लगे हैं।   

पटना से रंजन की रिपोर्ट