Bihar News : अगले शैक्षणिक सत्र से छठी कक्षा से कंप्यूटर शिक्षा होगी अनिवार्य, राज्य के सभी 700 सरस्वती विद्या निकेतन में विकसित होंगी स्मार्ट क्लास

Bihar News : बिहार में आगामी शैक्षणिक सत्र से छठी कक्षा और उससे ऊपर के सभी विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य करने की पुख्ता तैयारी की जा रही है......पढ़िए आगे

Bihar News : अगले शैक्षणिक सत्र से छठी कक्षा से कंप्यूटर शिक
छठी कक्षा से कंप्यूटर शिक्षा - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : राज्य में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अगले शैक्षणिक सत्र से छठी और उससे ऊपर की कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य करने की तैयारी है। इसके तहत विद्यार्थियों को कंप्यूटर का व्यावहारिक ज्ञान देने से पहले सभी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

शिक्षा विभाग की योजना के अनुसार, शिक्षकों को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को कंप्यूटर संचालन और डिजिटल शिक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जाएगी, ताकि वे कक्षाओं में विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से कंप्यूटर शिक्षा प्रदान कर सकें।

विभाग ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही राज्य के सभी 700 सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में 31 मार्च से पहले स्मार्ट क्लास विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए स्कूलों में जरूरी संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।

वहीं, जिन आदर्श विद्यालयों में अब तक चारदीवारी का निर्माण नहीं हुआ है, वहां भी निर्धारित समयसीमा के भीतर चारदीवारी बनाने का निर्देश दिया गया है। विभाग का जोर नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले स्कूलों में डिजिटल शिक्षा के लिए जरूरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर है।