Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज बदला, 36 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50KM/h की रफ्तार से चलेगी हवा, तापमान में गिरावट
Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को 36 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50KM/h की रफ्तार से हवाएं चलेगीं। इस दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिल सकता है।
Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 36 जिलों के लिए आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 1 मई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक, आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान उत्तर बिहार के जिलों में दक्षिण बिहार की तुलना में अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा।
तापमान में गिरावट
मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। मंगलवार को दक्षिण बिहार के साथ-साथ कोसी-सीमांचल क्षेत्र के अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा और सुपौल जिलों के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। सोमवार को भी राज्य के अधिकांश शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 अप्रैल से 5 मई के बीच अधिकतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है।
पश्चिमी और मध्य हिस्से में भीषण गर्मी
वहीं दूसरी ओर, राज्य के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी है और कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार गया और औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं पटना, नालंदा और बक्सर में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इन इलाकों में लू जैसी स्थिति बनी रह सकती है, जिससे दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है।
तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट
हालांकि, बारिश के प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं, जिससे लोगों को आंशिक राहत मिल सकती है। उत्तर बिहार के जिलों में यह राहत अधिक महसूस की जाएगी, जबकि दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का असर बना रहेगा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो पटना में रात का तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं पूर्णिया, किशनगंज और अररिया में न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।