Bihar Weather: बिहार में मौसम ने ली करवट! अगले 24 घंटे भारी, 38 जिलों के लिए जारी आंधी-बारिश का अलर्ट, घर से ना निकलें
Bihar Weather: बिहार में मार्च में ही भीषण गर्मी झेल रहे लोगों के लिए राहत वाली खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग ने आज 30 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है और ओले भी गिर सकते ह
Bihar Weather: बिहार में चिलचिलाती गर्मी झेल रहे लोगों के लिए राहत और आफत दोनों एक साथ आने वाली है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38 जिलों के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया है। अगले 24 से 48 घंटों में बिहार का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। तेज आंधी और झमाझम बारिश के साथ तापमान में भारी गिरावट की संभावना है, लोगों को गर्मी से राहत तो मिलेगी लेकिन आसमानी बिजली का खतरा भी बढ़ गया है।
38 जिलों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के सभी 38 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 जिलों में तेज बारिश के साथ 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वहीं, राजधानी पटना समेत 28 जिलों में हल्की बारिश और तेज हवा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
पटना में होगी हल्की बारिश
पटना में दिनभर बादल छाए रहने और शाम या रात में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, हालांकि उमस बनी रह सकती है।
क्यों बदला मौसम
इधर, बेगूसराय में शुक्रवार सुबह कोहरे की स्थिति देखी गई, जो मौसम में बदलाव का संकेत है। बीते 24 घंटे में कैमूर जिला करीब 37 डिग्री तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जबकि पटना में भी तेज धूप दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस बदलाव के पीछे बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और एक सक्रिय ट्रफ लाइन प्रमुख कारण है। दिन में बढ़ती गर्मी के कारण वातावरण में अस्थिरता बढ़ रही है, जिससे आंधी-बारिश की स्थिति बन रही है।
विभाग की चेतावनी
विभाग ने चेतावनी दी है कि आंधी के दौरान हवा की रफ्तार 40 से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इससे पेड़ों की टहनियां टूटने, होर्डिंग गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है।