Bihar DGP CS property details: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से ज्यादा उनकी पत्नी अमीर, डीजीपी के पास नहीं कैश, किसके पास कितना सोना, कितनी जमीन और कितना कर्ज?पढ़िए
सूबे की सरकार ने अपने कर्मचारियों मुख्य सचिव से लेकर डीजीपी और ग्रुप डी तक की जायदाद का पूरा ब्योरा ऑनलाइन जारी कर दिया है। यह कदम जवाबदेही का पैग़ाम देता है।
Bihar DGP CS property details: बिहार की सियासत में एक बार फिर पारदर्शिता का परचम लहराया गया है। सूबे की सरकार ने अपने कर्मचारियों मुख्य सचिव से लेकर डीजीपी और ग्रुप डी तक की जायदाद का पूरा ब्योरा ऑनलाइन जारी कर दिया है। यह कदम जवाबदेही का पैग़ाम देता है।
सबसे पहले बात करें मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की, तो उनके नाम से ज्यादा उनकी पत्नी के पास दौलत । करीब एक किलो सोने के जेवरात और तीन किलो चांदी है। बैंक खातों में करोड़ों की जमा-पूंजी, म्यूचुअल फंड और पीपीएफ में निवेश भी है।
मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत डीजीपी विनय कुमार से ज्यादा मालदार नजर आते हैं। प्रत्यय की पत्नी के पास करीब एक किलो सोना और तीन किलो चांदी के जेवरात, बैंक खातों में करोड़ों की जमा-पूंजी और निवेश है। एसबीआई पीपीएफ अकाउंट में 3.15 करोड़ रुपए की जमा है।
मुख्य सचिव की माली हालत एक संतुलित और जिम्मेदार तस्वीर पेश करती है। उनके पास सीमित कैश सिर्फ 15,400 रुपए और पत्नी के पास 10,408 रुपएहै। करीब 79 लाख रुपए का कर्ज। यह कर्ज किसी ऐशो-आराम के लिए नहीं, बल्कि बच्चे की शिक्षा के लिए लिया गया एजुकेशन लोन है। यह पहलू एक जिम्मेदार अभिभावक की तस्वीर पेश करता है, जो अपने परिवार के भविष्य के लिए वित्तीय जोखिम उठाने से पीछे नहीं हटता। अचल संपत्ति की बात करें तो गुरुग्राम में 1500 वर्गफीट का फ्लैट और मुजफ्फरपुर में जमीन यह उनकी स्थायी संपत्ति का हिस्सा हैं।
बिहार पुलिस के मुखिया डीजीपी विनय कुमार की तस्वीर कुछ अलग नजर आती है। उनके पास नकद रकम नहीं है। डीजीपी विनय कुमार के पास नकद के नाम पर कुछ नहीं है। इन्होंने बचत खाते में 30 लाख 6 हजार रुपए से अधिक की राशि जमा कर रखी है। टर्म डिपॉजिट के तौर पर लगभग दो लाख रुपए जमा कर रखी है।अगर जायदाद की बात करें, तो उनके पास हुंडई की आई-10 कार है जो सादगी और व्यावहारिकता की निशानी मानी जा सकती है। सोने-चांदी के जेवरात भी उनके पास हैं 525 ग्राम सोना और करीब डेढ़ किलो चांदी जो एक आम उच्च अधिकारी के स्तर के मुताबिक माने जा सकते हैं।
दिलचस्प पहलू यह है कि डीजीपी से ज्यादा जायदाद उनकी पत्नी के नाम पर दर्ज है। बिहटा में 3020 वर्गफीट जमीन उनकी पत्नी के नाम है,वहीं खुद विनय कुमार के नाम पर अनीशाबाद पुलिस कॉलोनी में 2000 वर्गफीट जमीन दर्ज है। इसके अलावा नोएडा में 44 लाख रुपए का फ्लैट उनकी संपत्ति में शामिल है। हालांकि, इस पूरी तस्वीर में एक और अहम पहलू है 42 लाख रुपए का कर्ज। यह कर्ज बताता है कि ऊंचे ओहदे पर बैठे अफसर भी वित्तीय जिम्मेदारियों से अछूते नहीं हैं।