Bihar Revenue Officer Transfer: 18 राजस्व पदाधिकारी को मिली नई पोस्टिंग, राजस्व विभाग में रातों-रात ऑपरेशन पोस्टिंग, कई जिलों में नए चेहरे तैनात, देखिए लिस्ट
Bihar Revenue Officer Transfer: सरकार ने प्रशासनिक सिस्टम को नया रंग देते हुए 18 अधिकारियों को अनुमोदित राजस्व पदाधिकारी के तौर पर नई जिम्मेदारी सौंप दी है।
Bihar Revenue Officer Transfer: बिहार में जमीन और राजस्व महकमे के गलियारों में एक बार फिर बड़ा खेल देखने को मिला है। सरकार ने प्रशासनिक सिस्टम को नया रंग देते हुए 18 अधिकारियों को अनुमोदित राजस्व पदाधिकारी के तौर पर नई जिम्मेदारी सौंप दी है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के बाद राजस्व विभाग में हलचल तेज हो गई है।
16 मई 2026 को जारी अधिसूचना संख्या 12/पद-3003/2025-8718 के मुताबिक बिहार राज्य सेवा के इन अधिकारियों को समूह अनुमोदन के तहत नई पोस्टिंग दी गई है। अब तक ये अधिकारी अलग-अलग जिलों में अपर जिलाभू -अर्जन पदाधिकारी के पद पर तैनात थे, लेकिन सरकार ने इन्हें अब राजस्व और भूमि सुधार के मोर्चे पर उतार दिया है।

सरकारी दस्तावेज के अनुसार भास्कर, ललित कुमार सिंह, राकेश रंजन, अजीत कुमार, संतोष कुमार सुमन और रवीन्द्र कुमार समेत कुल 18 अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और अनुमंडलों में जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा विकास कुमार सिंह, विक्रम माथुर शा, प्रमोद कुमार पाण्डेय, कौशर इमाम और सुजीत कुमार को भी नए पदों पर तैनात किया गया है।
सरकार ने साफ कर दिया है कि इन अफसरों को अनुमोदित राजस्व पदाधिकारी, भूमि सुधार पदाधिकारी और जिला स्तर के प्रशासनिक पदों पर काम करना होगा। साथ ही आदेश दिया गया है कि सभी अधिकारी तुरंत अपने नए कार्यालयों में योगदान दें।
सूत्रों की मानें तो सरकार जमीन विवाद, राजस्व वसूली और भूमि रिकॉर्ड में फैले गड़बड़झाले पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। लंबे समय से जमीन से जुड़े मामलों में शिकायतें बढ़ रही थीं। ऐसे में यह फेरबदल प्रशासनिक सफाई अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि इन नई तैनातियों से जिला स्तर पर भूमि रिकॉर्ड दुरुस्त करने, राजस्व वसूली तेज करने और विवाद निपटाने की प्रक्रिया में तेजी आएगी। फिलहाल बिहार के राजस्व महकमे में यह “ऑपरेशन पोस्टिंग” चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया है।