केपटाउन से सिडनी पहुंचे बिहार विस अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार: राजनयिकों और अप्रवासी बिहारियों ने किया भव्य स्वागत
Patna : बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार 69वें कॉमनवेल्थ संसदीय संघ (CPA) सम्मेलन में सफलतापूर्वक भाग लेने के उपरांत अपने आधिकारिक अध्ययन दौरे के क्रम में दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर से ऑस्ट्रेलिया के सिडनी पहुँच गए हैं।
भारतीय राजनयिकों और प्रवासी बिहारियों ने किया गर्मजोशी से स्वागत
सिडनी पहुँचने पर भारतीय राजनयिक अधिकारियों तथा ऑस्ट्रेलिया में निवास कर रहे अप्रवासी बिहारियों और भारतीय समुदाय के लोगों द्वारा डॉ. प्रेम कुमार का अत्यंत गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों का करेंगे अवलोकन
अपने इस विशेष अध्ययन दौरे के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों का अवलोकन करेंगे। इस दौरान वे वहां की प्रशासनिक व्यवस्था, विधायी कार्यप्रणाली और विकास मॉडल का नजदीकी से अध्ययन करेंगे।
अधिकारियों और अप्रवासी बिहारियों के साथ होगा विशेष संवाद
इस दौरे का एक प्रमुख हिस्सा प्रवासी भारतीयों और बिहारियों के साथ संवाद करना भी है। डॉ. प्रेम कुमार संबंधित स्थानीय अधिकारियों के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रहे अप्रवासी बिहारियों से मुलाकात कर उनके अनुभवों और सुझावों पर चर्चा करेंगे।