Bank Strike: : 28 से 30 सितंबर तक नहीं होगी बैंक हड़ताल, IBA-UFBU की बैठक के बाद फैसला

Bank Strike: IBA और UFBU की रविवार रात हुई बैठक के बाद 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिन की बैंक हड़ताल टल गई है। 5 डे वर्किंग की मांग को लेकर हड़ताल होनी थी।

Bank Strike:

Bank Strike: बैंक कर्मचारियों और बैंक प्रबंधन के बीच हुई बैठक के बाद 28 सितंबर से प्रस्तावित तीन दिन की बैंक हड़ताल टाल दी गई है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार रात हुई बैठक के बाद हड़ताल को टालने का फैसला लिया गया।


इसका मतलब है कि 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल नहीं होगी। इससे इन तीन दिनों में बैंकिंग सेवाओं के सामान्य रूप से जारी रहने का रास्ता साफ हो गया है।


5 डे वर्किंग की मांग को लेकर होनी थी हड़ताल


बैंक कर्मचारी संगठनों की ओर से बैंकों में 5 डे वर्किंग लागू करने समेत कई मांगों को लेकर तीन दिन की हड़ताल का आह्वान किया गया था। इसके तहत 28 सितंबर से बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना थी। हालांकि, IBA और UFBU के बीच हुई बातचीत के बाद फिलहाल हड़ताल को टाल दिया गया है। 5 डे वर्किंग की मांग को लेकर आगे की बातचीत और फैसले पर अब नजर रहेगी।


रविवार को 10 साल बाद आम लोगों के लिए खुले बैंक


प्रस्तावित बैंक हड़ताल को देखते हुए वित्त मंत्रालय के निर्देश पर रविवार को कई बैंक शाखाएं आम लोगों के लिए खोली गईं। लंबे समय बाद रविवार को बैंक खोलने की व्यवस्था की गई, ताकि ग्राहकों को लगातार छुट्टियों और प्रस्तावित हड़ताल के कारण परेशानी न हो। रविवार को बैंक शाखाएं खोलने का मकसद जरूरी बैंकिंग काम निपटाने के लिए ग्राहकों को अतिरिक्त मौका देना था। इससे हड़ताल के कारण संभावित कामकाज के दबाव को भी कम करने में मदद मिल सकती है।


फिलहाल नहीं होगी 3 दिन की बैंक हड़ताल


IBA और UFBU की बैठक के बाद 28 से 30 सितंबर तक होने वाली हड़ताल फिलहाल टल गई है। ऐसे में बैंक ग्राहकों को इन तारीखों पर प्रस्तावित हड़ताल के कारण होने वाली परेशानी से राहत मिली है। हालांकि, 5 डे वर्किंग की मांग को लेकर बैंक यूनियनों और बैंक प्रबंधन के बीच बातचीत आगे भी जारी रह सकती है। इसलिए इस मुद्दे पर आने वाले फैसलों पर बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों की नजर रहेगी।