ihar MLC Election 2026: नौबतपुर के चेचौल में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया जनसंपर्क, एनडीए प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट
टना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में नौबतपुर के चेचौल गांव में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा मुख्य रूप से शामिल हुए और 23 तारीख को एनडीए के पक्ष में मत
पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी प्रो. नवल किशोर यादव और नीरज कुमार के समर्थन में नौबतपुर प्रखंड के चेचौल गांव में एक सघन चुनावी जनसभा तथा जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर आसपास के दर्जनों गांवों से पहुंचे बड़ी संख्या में स्नातक एवं शिक्षक मतदाता और एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शिक्षा और शिक्षकों के सम्मान का दावा
जनसभा को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एनडीए सरकार ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा तथा शिक्षकों के सम्मान के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने एनडीए प्रत्याशियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रो. नवल किशोर यादव और नीरज कुमार जमीन से जुड़े अनुभवी नेता हैं, जो विधान परिषद में स्नातकों और शिक्षकों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। मंत्री ने मतदाताओं से 23 तारीख को अपना प्रथम वरीयता मत एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में देकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।

राष्ट्रवादी विचारधारा और शिक्षित समाज का समर्थन
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्व प्रत्याशी अतुल कुमार ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह चुनाव केवल प्रत्याशियों का नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा और शिक्षक-स्नातक हितों की रक्षा का चुनाव है। उन्होंने कहा कि बिक्रम और नौबतपुर के शिक्षित समाज ने हमेशा से एनडीए की नीतियों का समर्थन किया है और इस बार भी क्षेत्र के मतदाता दोनों सीटों पर रिकॉर्ड मतों से एनडीए उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करेंगे।

वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
इस चुनावी जनसंपर्क कार्यक्रम में एनडीए के कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी एक मंच पर नजर आए। मौके पर बिहार विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार, जिला प्रभारी संजीव यादव, जिला महामंत्री ब्रजेश सिंह, जदयू नेता रवीश कुमार, मंडल अध्यक्ष सरबजीत कुमार, शंकर शर्मा, नीरज कुमार और रवीश शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में स्नातक मतदाता, शिक्षक और ग्रामीण उपस्थित थे। सभी नेताओं ने एकजुट होकर एनडीए उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया।