Bihar News : गंगटोक में ERPC की 56वीं TCC बैठक का हुआ आयोजन, ग्रिड स्थिरता और रिन्यूएबल एनर्जी पर हुआ मंथन, बिहार के एजेंडे की हुई सराहना
Bihar News : पूर्वी क्षेत्रीय विद्युत समिति (ERPC) की 56वीं तकनीकी समन्वय समिति (TCC) की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक सिक्किम की राजधानी गंगटोक में आयोजित की गई......पढ़िए आगे
PATNA : पूर्वी क्षेत्रीय विद्युत समिति (ERPC) की 56वीं तकनीकी समन्वय समिति (TCC) की बैठक में पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न विद्युत उपक्रमों एवं संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। यह बैठक सिक्किम के राजधानी गंगटोक में आयोजित की गई है। बैठक में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम सहित अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों ने विद्युत प्रणाली संचालन, ग्रिड प्रबंधन एवं ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
पूर्वी क्षेत्रीय विद्युत समिति (ERPC) की 56वीं टीसीसी बैठक के अतिरिक्त एजेंडा में ग्रिड फ्रीक्वेंसी का प्रबंधन , नवीकरणीय ऊर्जा का एकीकरण , स्काडा अपग्रेडेशन, कैप्टिव पावर डेटा संग्रहण तथा भारत-भूटान के बीच रिएक्टिव एनर्जी अकाउंटिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों रखे गए । बैठक में राज्यों को ग्रिड की स्थिरता बनाए रखने, यूएफआर एवं एजीसी व्यवस्था को सुदृढ़ करने, कैप्टिव पावर पोर्टल पर पंजीकरण तेज करने तथा लंबित परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिये गये। साथ ही, बिजली क्षेत्र से संबंधित विभिन्न CERC विनियमों पर हितधारकों के साथ प्रस्तावित संवाद सत्र के लिए सुझाव आमंत्रित करने पर भी चर्चा हुई।
बिहार द्वारा प्रस्तुत ग्रिड फ्रीक्वेंसी , डाटा कलेक्शन , डीवीसी की 400 केवी एसटीयू ट्रांसमिशन लाइनों को आईएसटीएस पावर वहन करने वाली नॉन-आईएसटीएस लाइन के रूप में प्रमाणित करने के एजेंडे पर क्षेत्रीय विद्युत समूह द्वारा सराहना की गई ।
बैठक में BSPTCL के निदेशक (संचालन) अवधेश कुमार सिंह, ERPC के सदस्य सचिव के बी जगताप, PGCIL के कार्यपालक निदेशक ए के नाइक, OHPC के निदेशक (संचालन) अमिया कुमार मोहंती, TVNL के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार शर्मा, JUSNL के निदेशक (संचालन) आशीष कुमार, JBVNL के निदेशक (वितरण एवं परियोजना) पी के श्रीवास्तव, DPL के महाप्रबंधक संजय दास, DVC के कार्यपालक निदेशक संजीव श्रीवास्तव, सिक्किम के पीसीई ट्रांसमिशन/एसएलडीसी शोवा थापा, WBSETCL के निदेशक (संचालन) सुकांत बिस्वास तथा ERLDC के कार्यपालक निदेशक सुरजीत बनर्जी आदि उपस्थित रहे।