Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक के टॉप-10 में 139 परीक्षार्थी शामिल, छात्रों ने छात्राओं को छोड़ा पीछे, इतने लड़कों को मिली जगह, देखिए लिस्ट

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया है। मैट्रिक परीक्षा में टॉप-10 में 139 परीक्षार्थी शामिल हैं। छात्रों का दबदबा देखने को मिला है।

बिहार बोर्ड
टॉप-10 में 139 छात्र-छात्राएं - फोटो : News4nation

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के परीक्षाफल की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड द्वारा जारी की गई आधिकारिक मेरिट लिस्ट के आधार पर, समान अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को रैंक के अनुसार विभाजित कर एक विस्तृत विश्लेषण तैयार किया गया है। इस वर्ष की परीक्षा में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जहाँ एक-एक अंक पर दर्जनों छात्र एक साथ खड़े हैं। टॉप-10 में 139 परीक्षार्थी शामिल हैं। 

छात्रों का दबदबा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम में इस बार टॉपर्स की सूची ने कई दिलचस्प आंकड़े सामने रखे हैं। बोर्ड के अनुसार, इस साल टॉप-10 मेरिट लिस्ट में कुल 139 छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं, जो बड़ी संख्या में मेधावी छात्रों की सफलता को दर्शाता है। टॉप टेन में 83 छात्र तो 56 छात्राएं शामिल हैं। टॉप 10 सूची में लड़कों का वर्चस्व अधिक रहा है।

दो छात्राएं बनीं संयुक्त टॉपर

इस बार दो छात्राएं पुष्पांजलि कुमारी और सबरिन ने 492 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है। दोनों ने 98.4% अंक लाकर राज्य में टॉप किया। मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान केवल एक छात्रा नाहिद सुल्ताना को मिला है, जिन्होंने 489 अंक प्राप्त किए हैं। यह इस सूची का सबसे छोटा समूह रहा।

रैंक 9 पर सबसे ज्यादा छात्र

वहीं, रैंक 9 पर सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। इस स्थान पर कुल 31 छात्र-छात्राएं शामिल हैं, जिन्होंने समान रूप से 482 अंक प्राप्त किए हैं। इस साल की मेरिट लिस्ट से साफ है कि बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और प्रतिस्पर्धा का स्तर काफी ऊंचा रहा है।

लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें