Bihar News : मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख रुपये के वेतन घोटाला का हुआ खुलासा, कंप्यूटर ऑपरेटर और मदरसा शिक्षक पर दर्ज हुई FIR
Bihar News : मोतीहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख के वेतन घोटाला का खुलासा हुआ है. पत्नी और संबंधी के नाम पर अधिकारी के मिलीभगत से कर्मी ने वेतन राशि का खेल किया है.....पढ़िए आगे
MOTIHARI : मोतिहारी के शिक्षा विभाग में लगभग 60 लाख रुपये के बड़े वेतन घोटाले का पर्दाफाश हुआ है, जिससे विभाग और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। जांच में सामने आया है कि डीपीओ (DPO) स्थापना कार्यालय में प्रतिनियुक्त एक कंप्यूटर ऑपरेटर अमन कुमार और एक मदरसा शिक्षक ने अधिकारियों की मिलीभगत से वर्ष 2024 से ही इस फर्जीवाड़े का खेल रचा था।
आरोपियों ने फर्जी तरीके से सरकारी राशि का वारा-न्यारा करते हुए पैसे खुद के अलावा अपनी पत्नी और बहन के बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए थे।
मामला उजागर होने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर नगर थाने में दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।
हालाँकि, HRMS पोर्टल के जरिए पिछले दो सालों से चल रहे इस फर्जीवाड़े पर DPO स्थापना और DEO की भूमिका को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं कि इतने लंबे समय तक इतने बड़े घोटाले की भनक आला अधिकारियों को क्यों नहीं लगी।
हिमांशु की रिपोर्ट