Bihar News : गोपालगंज में इंजीनियरिंग छात्र का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News : गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी एक इंजीनियरिंग छात्र से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने सनहा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है......पढ़िए आगे

Bihar News : गोपालगंज में इंजीनियरिंग छात्र का आपत्तिजनक वीड
देश विरोधी बातें - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर एक इंजीनियरिंग छात्र का आपत्तिजनक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर देश विरोधी और विवादित बातें कहे जाने का आरोप है। यह मामला सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मामले में सनहा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रहा युवक गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर गांव का रहने वाला है। उसकी पहचान काबूल हुसैन के पुत्र सलमान हुसैन के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मध्य प्रदेश के भोपाल में रहकर इंजीनियरिंग (बी.टेक) की पढ़ाई करता है। वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए हथुआ एसडीपीओ राजेश कुमार साह ने बताया कि संबंधित युवक के खिलाफ फुलवरिया थाने में सनहा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की गहन छानबीन के तहत आरोपी के भाई को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके अलावा पुलिस टीम ने जब आरोपी छात्र सलमान से मोबाइल के जरिए सीधे संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका फोन लगातार बंद पाया गया।

प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से उस वायरल वीडियो को तुरंत हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है ताकि इलाके में शांति और सौहार्द बना रहे। इसके साथ ही साइबर सेल और पुलिस की तकनीकी टीम वीडियो की फोरेंसिक जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह वीडियो कब और किस स्थान पर शूट किया गया था, तथा इसे किस सोशल मीडिया अकाउंट से पहली बार अपलोड किया गया। हथुआ एसडीपीओ ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल वीडियो की सत्यता, डिजिटल साक्ष्यों और उसके संदर्भ की पूरी बारीकी से जांच की जा रही है। सभी तथ्यों का भौतिक और तकनीकी सत्यापन पूरा होने के बाद, जांच रिपोर्ट के आधार पर कानून के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नमो नारायण की रिपोर्ट