Bihar News : गया में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान में देसी और विदेशी शराब किया बरामद, 9 को गिरफ्तार
Bihar News : वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर 2 नवंबर 2026 को चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 1135 लीटर देसी महुआ शराब और 421.91 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।
GAYAJI : गया जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ गया पुलिस ने एक बार फिर बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) गया के कड़े निर्देशों के तहत 2 नवंबर 2026 को चलाए गए एक विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद करते हुए एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।
इस व्यापक अभियान के तहत पुलिस ने कुल 1,135 लीटर देसी महुआ शराब और 421.91 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। शराब तस्करों द्वारा अवैध रूप से भंडारण और परिवहन कर खपाने की योजना थी, जिसे पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया।
अवैध शराब के इस अवैध कारोबार में संलिप्तता के आरोप में पुलिस ने कुल 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ कर अवैध शराब के इस पूरे नेटवर्क और इसके मुख्य सरगनाओं के बारे में सुराग जुटाए जा रहे हैं। शराब की ढुलाई और परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे वाहनों पर भी पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 5 मोटरसाइकिल, एक बोलेरो, एक टाटा वाहन और एक टेम्पो समेत कुल कई वाहन जब्त किए हैं।
जिला प्रशासन और गया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के अवैध निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा इसमें शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
मनोज की रिपोर्ट