Bihar Road Accident : औरंगाबाद में हाइवा और ऑटो के बीच आमने-सामने की हुई टक्कर, ऑटो चालक की हुई मौत, इलाके में मची अफरा तफरी

Bihar Road Accident : औरंगाबाद में हाइवा और ऑटो के बीच आमने-
सड़क हादसे में ड्राईवर की मौत - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : औरंगाबाद NH-139 पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहाँ हाइवा और ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में ऑटो चालक की मौत हो गयी।  घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा रिसियप थाना क्षेत्र के सड़सा-सड़सी गांव के पास की है, ग्रामीणों ने बताया कि एक हाइवा औरंगाबाद से अम्बा की जा रहा था। वहीं अंबा की तरफ से एक ऑटो औरंगाबाद जा रही थी। तभी सडसा गांव के पास दोनों वाहनों के बीच आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गयी। इस जोरदार टक्कर में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे सदर अस्पताल औरंगाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑटो चालक को मृत घोषित कर दिया। मृत ऑटो चालक की पहचान फेसर थाना क्षेत्र के बिजेंद्र साव फेसर थाना क्षेत्र के बेला पंचायत के तेतरिया गांव निवासी 25 वर्षीय विजेंद्र कुमार के रूप में किया गया है।

वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल हाइवा को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि पुलिस जब्त वाहन के आधार पर चालक और मालिक की तलाश कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इधर हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मृतक के परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। लोगों का कहना है कि NH-139 और आसपास के इलाकों, जैसे जसोईया मोड़ और ओबरा-अंबा मार्ग पर सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता की जान जोखिम में है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई है।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट