MS Dhoni Retirement: 'आप हमेशा हमारे थाला रहेंगे', धोनी के संन्यास पर ऋतुराज का भावुक पोस्ट

MS Dhoni Retirement: एमएस धोनी ने IPL से संन्यास ले लिया है और अब CSK के मेंटर बनेंगे। ऋतुराज गायकवाड़ ने उन्हें विदाई देते हुए सादगी को अपनी सबसे बड़ी सीख बताया।

MS Dhoni Retirement

MS Dhoni Retirement: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में खिलाड़ी के तौर पर अपना सफर खत्म कर दिया है। IPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी होने से कुछ घंटे पहले 17 नवंबर को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उनके संन्यास की जानकारी दी। हालांकि, धोनी टीम के साथ जुड़े रहेंगे और अगले सीजन में मेंटर की भूमिका निभाएंगे। 


ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया धोनी से मिली सबसे बड़ी सीखधोनी के संन्यास के बाद CSK के मौजूदा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सोशल मीडिया पर उनके साथ एक तस्वीर साझा की। उन्होंने अपने संदेश में धोनी से मिली सबसे बड़ी सीख को एक शब्द में बताया- 'सादगी'। गायकवाड़ ने लिखा कि साल 2019 में जब वह पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े, तब उन्हें धोनी को करीब से देखने और सादगी का असली मतलब समझने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि इतने सालों में धोनी ने जो कुछ हासिल किया, उसके बावजूद उनकी सादगी उनके लिए सबसे बड़ी सीख रही।


गायकवाड़ ने आगे लिखा कि धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना, मैदान पर खेलना और उनके साथ मिलकर मैच जीतना किसी सपने के सच होने जैसा था। उन्होंने कहा, "आप हमारे थाला हैं, हमारे कप्तान हैं और हमेशा हमारे लीडर रहेंगे। हर चीज के लिए माही भाई, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।" 


रवींद्र जडेजा ने भी धोनी को किया याद


राजस्थान रॉयल्स से जुड़ चुके रवींद्र जडेजा ने भी धोनी के संन्यास पर सोशल मीडिया पोस्ट किया। उन्होंने धोनी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "8 का 7 के लिए हमेशा रिस्पेक्ट।" जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 13 सीजन बिताए। इस दौरान धोनी के साथ उनकी अच्छी साझेदारी और दोस्ती देखने को मिली। 


ऐसा रहा एमएस धोनी का IPL करियर


45 साल के एमएस धोनी ने अपने आईपीएल करियर में कुल 278 मैच खेले। इनमें से 30 मैच उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेले, जबकि बाकी मुकाबलों में वह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे। धोनी ने 242 पारियों में 5,439 रन बनाए। उनके नाम 24 अर्धशतक हैं। आईपीएल में उनका सर्वाधिक स्कोर 84 रन नाबाद रहा। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 264 छक्के और 375 चौके लगाए।