Ranchi Air ambulance crash: रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस चतरा में क्रैश, 7 लोग सवार थे

Ranchi Air ambulance crash: रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस झारखंड के चतरा जिले में क्रैश। विमान में मरीज समेत 7 लोग सवार थे, जांच जारी।

Ranchi Air ambulance crash
रांची का एयर एंबुलेंस हादसे का शिकार!- फोटो : social media

Ranchi Air ambulance crash: रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस सोमवार (23 फरवरी 2026) को झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया इलाके में क्रैश हो गई। उड़ान के दौरान शाम 7:34 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से उसका संपर्क अचानक टूट गया, जिसके बाद विमानन अधिकारियों ने तुरंत हाई अलर्ट जारी कर दिया।एयर एंबुलेंस में मरीज सहित कुल सात लोग सवार थे। मरीज की पहचान 41 वर्षीय संजय कुमार के रूप में हुई है। वह लातेहार जिले के चंदवा का रहने वाला था और रांची के देवकमल हॉस्पिटल में भर्ती था। उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था।

विमान में मरीज के अलावा दो अटेंडेंट — अर्चना देवी और धुरु कुमार, डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता, पैरामेडिक सचिन कुमार मिश्रा तथा दो पायलट — कैप्टन विवेक विकास बिलागत और कैप्टन सवरदीप सिंह सवार थे। हादसे के बाद प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। विमानन और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं।