Govardhan Puja: गोवर्धन पूजा पर कब करें भगवान श्रीकृष्ण की आराधना? जानें शुभ चौघड़िया और पूजा का सही समय
Govardhan Puja: गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा मंत्र और गोवर्धन महाराज की आरती के बोल जानें। पढ़ें पूजा का धार्मिक महत्व और शुभ चौघड़िया समय।
Govardhan Puja: हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से गोवर्धन महाराज की पूजा करने से भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहती है। गोवर्धन पूजा के दिन घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई जाती है और उसकी पूजा की जाती है। इस दिन भगवान कृष्ण को 56 भोग लगाने की भी परंपरा है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गोवर्धन पूजा सुबह और प्रदोष काल में की जाती है। आइए जानते हैं गोवर्धन पूजा के शुभ मुहूर्त, पूजा मंत्र और गोवर्धन महाराज की आरती के बारे में।
गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त
गोवर्धन पूजा के लिए दिन में कई शुभ चौघड़िया मुहूर्त बताए गए हैं। इन समय पर पूजा करना शुभ माना जाता है। लाभ चौघड़िया सुबह 10 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। इसके बाद अमृत चौघड़िया दोपहर 12 बजकर 5 मिनट से 1 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। शुभ चौघड़िया दोपहर 2 बजकर 47 मिनट से शाम 4 बजकर 9 मिनट तक है। वहीं, शाम का लाभ चौघड़िया 7 बजकर 9 मिनट से रात 8 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।
गोवर्धन पूजा के मंत्र
गोवर्धन पूजा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज के इन मंत्रों का जाप किया जाता है। मान्यता है कि मंत्र जाप से पूजा का विशेष फल मिलता है।
गोवर्धन पूजा का मुख्य मंत्र
गोवर्धन धराधार गोकुलत्राणकारक।
बहुबाहुकृतच्छाय गवां कोटिप्रदो भव॥
अन्य पूजा मंत्र
ॐ नमः श्री वासुदेवाय।
ॐ गोवर्धनाय नमः।
ॐ श्री गोवर्धनाय नमः।
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।
गोवर्धन महाराज की आरती
गोवर्धन पूजा के दौरान गोवर्धन महाराज की आरती करने की भी परंपरा है। यहां पढ़ें गोवर्धन महाराज की आरती के पूरे बोल।
श्री गोवर्धन महाराज, ओ महाराज,
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
श्री गोवर्धन महाराज, ओ महाराज,
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तोपे पान चढ़े, तोपे फूल चढ़े,
तोपे चढ़े दूध की धार।
श्री गोवर्धन महाराज, ओ महाराज,
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तेरे गले में कंठा साज रहेओ,
ठोड़ी पे हीरा लाल।
श्री गोवर्धन महाराज, ओ महाराज,
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तेरे कानन कुंडल चमक रहेओ,
तेरी झांकी बनी विशाल।
श्री गोवर्धन महाराज, ओ महाराज,
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तेरी सात कोस की परिकम्मा,
चकलेश्वर है विश्राम।
श्री गोवर्धन महाराज, ओ महाराज,
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
गिरिराज धारण प्रभु, तेरी शरण।