Bihar Crime: खाकी पर फिर लगा बदनुमा दाग! डीआईजी कार्यालय के नाम पर रिश्वत की अवैध वसूली का सनसनीखेज ऑडियो वायरल, पुलिस विभाग में हड़कंप
Bihar Crime: बिहार में कानून-व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। ...
Bihar Crime: वैशाली जिले की कानून-व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक गंभीर अपराध प्रकाश में आया है। महिला थाना प्रभारी पूर्णिमा कुमारी का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह तिरहुत क्षेत्र के डीआईजी कार्यालय के नाम पर पीड़ित से 1 लाख रुपये रिश्वत की अवैध मांग करती हुई स्पष्ट सुनाई दे रही हैं। यह शर्मनाक कृत्य पुलिस महकमे की कार्यशैली पर बड़ा सवालिया निशान लगाता है।
यह पूरा प्रकरण पारिवारिक कलह और पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा हुआ है। आरोपी महिला थाना प्रभारी ने डायल 112 के चालक और पीड़ित पति नवलेश कुमार को मुकदमे में राहत दिलाने की एवज में यह भारी-भरकम घूस मांगी थी। पीड़ित पक्ष पर शिकंजा कसते हुए भ्रष्टाचार का यह खेल खेला गया, जिससे खाकी की छवि धूमिल हुई है।वायरल वीडियो की पुष्टि न्यूज4नेशन नहीं करता है।
बता दें वैशाली जिले के महिला थाना के थाना प्रभारी पूर्णिमा कुमारी का इन दिनों एक ऑडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है जिसमें वह पीड़ित वैशाली के पुलिस लाईन में कार्यरत डायल 112 के चालक नवलेश कुमार से तिरहुत क्षेत्र के DIG ऑफिस से लीडर द्वारा 1 लाख रूपए रिश्वत मांगे जाने की बात कहती हुई सुनी जा सकती है। वहीं बताया जा रहा है की मामला पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा हुआ है जहां पत्नी द्वारा अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर महिला थाना में 64 /25 जान से मारने की कोशिश किए जाने का एक मामला दर्ज कराया गया था, जिसमें महिला अपने पति नवलेश कुमार जो वैशाली जिले के पुलिस लाइन में डायल 112 पर चालक के रूप में कार्यरत है और अपने ससुराल पक्ष के अन्य लोगों को आरोपित किया गया था और उसी मामले में पीड़ित पक्ष को सहायता पहुंचाने के लिए महिला थाना प्रभारी पूर्णिमा कुमारी के द्वारा तिरहुत क्षेत्र के डीआईजी कार्यालय के नाम पर पीड़ित से 1 लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है जिसका ऑडियो अब सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है
वायरल ऑडियो के संज्ञान में आते ही तिरहुत रेंज के प्रभारी डीआईजी सत्यनारायण कुमार ने त्वरित प्रभाव से जांच का आदेश दे दिया है। डीआईजी ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि दोषी साबित होने पर थाना प्रभारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि महकमे में इस तरह के अनैतिक कृत्य करने वालों को कड़ा संदेश मिल सके।
रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा