Bihar Police Encounter: सुबह-सुबह बिहार में एनकाउंटर, पूर्व BJP MLC मनोज सिंह के भांजे के मुख्य शूटर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया

Bihar Police Encounter: बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन मोड लगातार जारी है और अब सीवान से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां रविवार की अहले सुबह पुलिस ने हर्ष हत्याकांड के मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

Siwan Encounter Harsh Murder Main Shooter Killed by Police
सुबह-सुबह बिहार में एनकाउंटर- फोटो : social Media

Bihar Police Encounter: बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन मोड लगातार जारी है और अब सीवान से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां रविवार की अहले सुबह पुलिस ने हर्ष हत्याकांड के मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के लिए खुली चेतावनी माना जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता व पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह की 29 अप्रैल को हुई सनसनीखेज हत्या के मास्टरमाइंड सोनू यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। सोनू यादव हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया गांव का रहने वाला था और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर घेराबंदी की गई। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और आखिरकार सोनू यादव ‘ढेर’ हो गया।

बताया जाता है कि इस पूरे कत्ल की कहानी एक मामूली विवाद से शुरू हुई थी। गाड़ी सटने को लेकर हुए झगड़े ने खूनी मोड़ ले लिया, जिसमें सोनू यादव और उसके साथियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस हमले में हर्ष सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।

इस हत्याकांड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें आरोपी खुलेआम गोलियां बरसाते नजर आए थे। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए एक अन्य आरोपी छोटू यादव को पहले ही हाफ एनकाउंटर में पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया था।

वहीं, पुलिस ने इस केस में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए वारदात में इस्तेमाल कार को भी बरामद कर लिया है। साथ ही कार के चालक सुनील यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाकी फरार मुल्जिमों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी कानून के शिकंजे में ले लिया जाएगा। सीवान में हुई इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि अब अपराधियों के लिए कोई सेफ जोन नहीं बचा है।