इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी की तलाश में गोरखपुर से पटना पहुंची युवती;जंक्शन पर उतरते ही बदला खेल

सोशल मीडिया पर प्यार और फिर धोखा! इंस्टाग्राम पर गोरखपुर की अंशुल निषाद को पटना के सारांश खान से प्यार हुआ। शादी का झांसा देकर पटना बुलाया, लेकिन जंक्शन पहुंचते ही प्रेमी फरार। जानिए कोतवाली थाने पहुंची युवती की पूरी कहानी।

instagram love story Gorakhpur girl cheated by lover at Patn
पटना में इंस्टाग्राम लव का दर्दनाक अंत:गोरखपुर की अंशुल निषाद को सारांश खान ने दिया धोखा- फोटो : Reporter

पटना: सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्यार एक बार फिर एक युवती के लिए मुसीबत का सबब बन गया। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली एक युवती अपने कथित प्रेमी से मिलने पटना जंक्शन पहुंच गई, लेकिन वहां पहुंचते ही प्रेमी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया और उसे अधर में छोड़ दिया। न्याय की गुहार लगाने युवती अब पटना के कोतवाली थाना पहुंची है।


इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी लव स्टोरी

पीड़ित युवती, जिसका नाम अंशुल निषाद है, ने बताया कि करीब 7-8 महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाकात  तथाकथित तौर पर  'सारांश  खान' नाम के एक युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और बात प्यार तक पहुंच गई। युवती के मुताबिक, सारांश ने उसे शादी का झांसा दिया था और कहा था कि वह हमेशा उसका साथ देगा और मिलकर काम करेंगे। इतना ही नहीं, जरूरत पड़ने पर वह युवती को पैसे भी भेजा करता था।


पटना आते ही प्रेमी ने बदला रंग

शरांश के बुलावे पर अंशुल गोरखपुर से ट्रेन पकड़कर पटना जंक्शन पहुंची। रास्ते भर दोनों के बीच बातचीत होती रही, लेकिन जैसे ही युवती पटना स्टेशन पर उतरी, आरोपी युवक ने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया। युवती ने बताया: "मैंने उसे पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर उसने मुझसे शादी नहीं की, तो मैं पुलिस में शिकायत दर्ज कराऊंगी। जब मैं यहां आई, तो उसने अपना फोन बंद कर लिया। अब वह मेरा फोन नहीं उठा रहा है।"


पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

युवती अब पटना के कोतवाली पुलिस के पास पहुंची है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रही है। मौके पर मौजूद न्यूज़4नेशन के संवाददाता रंजीत कुमार ने बताया कि युवती को पुलिस की गाड़ी से कोतवाली थाना ले जाया गया है, जहां वह लिखित शिकायत दर्ज कराने की तैयारी में है। अब यह देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है और युवती को इंसाफ मिल पाता है या नहीं।

रिपोर्ट - रंजीत कुमार