सासाराम में सनसनीखेज वारदात: पुरानी रंजिश में दुकानदार की सरेआम गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी टिंकू सोनी गिरफ्तार

Bihar Crime : रोहतास जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित नवरत्न बाजार के काजीपुरा मोहल्ले में आपसी रंजिश और पैसों के लेनदेन के विवाद में एक केक दुकानदार की सिर में गोलियां मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई...

सासाराम में सनसनीखेज वारदात: पुरानी रंजिश में दुकानदार की सर
सासाराम में दिन-दहाड़े मर्डर- फोटो : रंजन कुमार

Sasaram : रोहतास जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित नवरत्न बाजार के काजीपुरा मोहल्ले में आपसी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अभिषेक गोस्वामी उर्फ लल्लू गोस्वामी के रूप में हुई है, जो इलाके में केक और किराना की दुकान चलाता था। बेखौफ अपराधियों ने लल्लू गोस्वामी को निशाना बनाते हुए उसके सिर में दो से अधिक गोलियां दागीं, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बीच शहर में दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


एसपी रौशन कुमार का बड़ा एक्शन: सीढ़ी लगाकर अपराधी के घर में घुसी पुलिस

घटना की गंभीरता को देखते हुए रोहतास के एसपी रौशन कुमार खुद मोर्चे पर उतरे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी टिंकू सोनी उर्फ अजय सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी का नजारा बेहद फिल्मी रहा; आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को उसके घर के ऊपर सीढ़ी लगाकर चढ़ना पड़ा, जिसके बाद उसे दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपी टिंकू सोनी सोने-चांदी के गहनों (आभूषण) का व्यापार करता है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


साल पुराने मर्डर से जुड़े तारपैसों का लेनदेन भी बना वजह

रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश और पैसों के लेनदेन का विवाद है। पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब 4 साल पहले 'भुवर' नामक एक व्यक्ति की हत्या हुई थी, जिसमें मृतक लल्लू गोस्वामी खुद आरोपी था। लल्लू कुछ ही दिन पहले जमानत (बेल) पर जेल से छूटकर बाहर आया था। जेल से बाहर आते ही विरोधी गुट ने पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए इस पूरी वारदात को अंजाम दे डाला।


बाजार में छावनी में तब्दीलअन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी

वारदात के बाद नवरत्न बाजार और आसपास के मोहल्लों में तनाव का माहौल है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने एहतियातन आसपास के कई थानों की पुलिस बल को पूरे बाजार में तैनात कर दिया है। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एसपी रौशन कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल अन्य सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।


रंजन कुमार की रिपोर्ट