Bihar Crime: आपसी विवाद ने लिया खूनी मोड़, मारपीट में महिला की मौत, बेटा घायल

Bihar Crime: रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र के मथुरी में आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट ने खूनी रूप ले लिया। ...

Sasaram Woman Dies in Dehri Clash Son Injured
आपसी विवाद ने लिया खूनी मोड़- फोटो : reporter

Bihar Crime: रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र के मथुरी में आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट ने खूनी रूप ले लिया। मारपीट की घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र घायल बताया जा रहा है। मृतका की पहचान उर्मिला देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि मथुरी में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। इसी दौरान उर्मिला देवी और उनके पुत्र के साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर यह आरोप भी लगाया जा रहा है कि मारपीट करने वाले लोग शराब के नशे में थे। हालांकि, शराब के नशे में होने और मारपीट के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने उर्मिला देवी के शव को बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं, घायल पुत्र का इलाज कराया जा रहा है।

महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना से गांव में भी तनाव का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है और मारपीट की वजह तथा इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जानकारी जुटाई जा रही है।फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट करने में जुटी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्ष के आधार पर की जाएगी।

रिपोर्ट- रंजन सिंह राजपूत