Samastipur Minor Harassment Case: समस्तीपुर में बीच सड़क नाबालिग से बदसलूकी मामले में चार गिरफ्तार, एक वार्ड सदस्य भी शामिल
Samastipur Minor Harassment Case: समस्तीपुर में नाबालिग लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।...
Samastipur Minor Harassment Case: समस्तीपुर में नाबालिग लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वीडियो कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी के बाइपास बांध के पास का बताया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए समस्तीपुर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि वीडियो में कुछ युवक नाबालिग लड़की को परेशान करते और उसके साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। लड़की बार-बार उन्हें छोड़ने के लिए कहती दिखाई देती है। आरोप है कि इस दौरान कभी उसका हाथ पकड़ा गया तो कभी उसे जबरन दूसरी ओर खींचने की कोशिश की गई।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विकास कुमार शर्मा, राहुल कुमार, अवधेश कुमार पासवान और रामबाबू सहनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
मंगलवार की घटना है और बुधवार की रात वीडियो वायरल हुआ। चार आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है । वहीं दो संदिग्ध भी हिरासत में लिए गए है। आरोपी शराब के कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है।

बहरहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच आगे बढ़ा दी है। जांच पूरी होने के बाद घटना की वास्तविक परिस्थितियां और आरोपों की पूरी तस्वीर सामने आएगी।