Bihar Crime: जिस्मफरोशी के अड्डे पर प्रशासन का छापा, 4 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार!

Bihar Crime: जब खातिरदारी के नाम पर होटलों के कमरों में जिस्मफरोशी का कारोबार परवान चढ़ने लगे, तो खाकी का सख्त होना लाजिमी है।...

Rohtas Police Raid Dehri Hotel 6 Held for Immoral Activities
जिस्मफरोशी के अड्डे पर छापा- फोटो : reporter

Bihar Crime: जब खातिरदारी  के नाम पर होटलों के कमरों में जिस्मफरोशी का कारोबार परवान चढ़ने लगे, तो खाकी का सख्त होना लाजिमी है। रोहतास के डेहरी से एक ऐसी ही रंगरेलियां मनाते हुए गिरफ्तरी की खबर सामने आई है, जहाँ स्टेशन रोड स्थित अनिश होटल में प्रशासन ने अचानक धोवा-धार कार्रवाई कर डाली।

डेहरी के तेज-तर्रार एसडीएम निलेश कुमार को पिछले कई दिनों से इन संदिग्ध ठिकानों पर अवैध गतिविधियों की गुप्त शिकायतें मिल रही थीं। बस फिर क्या था, साहिब ने अपनी टीम के साथ होटल पर छापा-मार दिया। जब कमरों के दरवाजे खुले, तो अंदर का नजारा देख प्रशासन की आँखें भी फटी की फटी रह गईं।

इस अनैतिक कारनामे के अड्डे से प्रशासन ने कुल छह लोगों को दबोचा, जिनमें चार महिलाएँ, एक पुरुष और एक वृद्ध शामिल हैं। सबसे मजेदार बात तो यह है कि होटल के आतिथ्य-रजिस्टर में इन मेहमानों का दूर-दूर तक कोई नाम दर्ज नहीं था और न ही इनके पास पहचान का कोई शनाख्ती कार्ड मिला। कमरों से आपत्तिजनक सामान और गर्भनिरोधक सामग्री बरामद होने से यह साफ हो गया कि यहाँ कौन सा खेला चल रहा था।कमाई का शॉर्टकट और अय्याशी का अड्डा, जब कानून की नजरों से टकराता है, तो ऐसे ही हथकड़ियों के साए में ठिकाने लगते हैं!

इस छापेमारी के बाद डेहरी शहर के तमाम होटल कारोबारियों की सिट्टी-पिट्टी गुल हो गई है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि देह व्यापार के धंधे को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल सभी छह आरोपियों को हिरासत में लेकर कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है और पूछताछ का दौर जारी है।

रिपोर्ट- सोनू सिंह