जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री के पोते के पास मिला मोबाइल, पुलिस के उड़े होश, देखता था पोर्न वीडियो !

फोरेंसिक जांच में मोबाइल फोन में आपत्तिजनक वीडियो और पेन ड्राइव में वेब सीरीज से जुड़ी सामग्री मिलने की बात सामने आई है।प्रज्वल रेवन्ना जनता दल (सेक्युलर) के नेता , पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते भी हैं।

Prajwal Revanna
Prajwal Revanna- फोटो : news4nation

Prajwal Revanna:  जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और JDS विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में उनके पास से जब्त मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच के दौरान कई पोर्न वीडियो मिलने की बात सामने आई है। वहीं, पेन ड्राइव में वेब सीरीज भी पाए जाने की जानकारी सामने आई है। शनिवार को हुई फोरेंसिक जांच के बाद इन चीजों का पता चलने की बात कही जा रही है।


दरअसल, क्राइम ब्रांच ने 11 अगस्त को परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में छापेमारी की थी। इस दौरान प्रज्वल रेवन्ना को कथित तौर पर अपनी जेल कोठरी में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था। तलाशी के दौरान अधिकारियों ने उनके पास से मोबाइल फोन, चार्जर, पेन ड्राइव और एक नोटबुक जब्त की थी। इसके बाद इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया था।


फोरेंसिक जांच में मोबाइल फोन में आपत्तिजनक वीडियो और पेन ड्राइव में वेब सीरीज से जुड़ी सामग्री मिलने की बात सामने आई है। हालांकि, बरामद सामग्री से जुड़े सभी तथ्यों और उसके इस्तेमाल की परिस्थितियों की जांच अभी पुलिस कर रही है।


प्रज्वल रेवन्ना जनता दल (सेक्युलर) के नेता और कर्नाटक के विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते भी हैं। यौन अपराध के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद वह जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।


जेल नियमों के मुताबिक, कैदी के पास मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पेन ड्राइव या प्रतिबंधित वस्तुएं मिलने पर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। जेल प्रशासन उसकी कुछ सुविधाओं पर रोक लगा सकता है या उसे अलग सेल में रखा जा सकता है। मामले की गंभीरता के आधार पर उसके खिलाफ नया मुकदमा दर्ज होने और अतिरिक्त सजा का रास्ता भी खुल सकता है।


इसी मामले से जुड़े घटनाक्रम में बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में मोबाइल फोन और सिम कार्ड पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जेल के भीतर प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्री किस तरह पहुंची और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।