Bihar Crime: बंद चीनी मिल में किशोरी से जबरदस्ती की कोशिश, VIDEO वायरल, पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लिया

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में एक किशोरी के साथ जबरदस्ती के प्रयास का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Bihar Crime: बंद चीनी मिल में किशोरी से जबरदस्ती की कोशिश, V

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में एक किशोरी के साथ जबरदस्ती के प्रयास का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में दो युवकों द्वारा एक किशोरी के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किए जाने का दावा किया जा रहा है। मामला जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र स्थित बंद पड़ी चीनी मिल का बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि किशोरी को बंद पड़ी चीनी मिल परिसर में ले जाकर दो युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इसी दौरान कुछ युवक मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद किशोरी को बचाया जा सका। लोगों के पहुंचने की भनक लगते ही दोनों युवक मौके से फरार हो गए।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि वायरल वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान और घटना की पूरी परिस्थितियों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

मामले को लेकर एसडीपीओ वेस्ट-टू सुचित्रा कुमारी ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस के संज्ञान में आई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही घटना की वास्तविक स्थिति, किशोरी और आरोपित युवकों के बीच की परिस्थितियों तथा वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।फिलहाल पुलिस की तफ्तीश जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। मामले को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा